KBP Times

“महाजंगलराज में दंगों और राजनीतिक हत्याओं की संख्या बढ़ गई…” मेदिनीपुर में PM मोदी ने साधा निशाना

PM Narendra Modi

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बंगाल में TMC की निर्ममता को 15 साल हो गए हैं. 15 साल में हमारा भारत 3G से 5G तक पहुंच गया, कई राज्यों में नए शहर बस गए, देश के 2 दर्जन से अधिक शहरों तक मेट्रो पहुंच गई, भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर तिरंगा गाड़ दिया. लेकिन 15 साल में TMC की निर्मम सरकार में क्या बदला? 15 साल पहले जो बच्चा पहली कक्षा में पढ़ता था वह आज देश के दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए पलायन की तैयार कर रहा है. उन्होंने कहा कि TMC की निर्मम सरकार में युवाओं की भर्ती में लूट, स्कूल में टीचरों की भर्ती में लूट, बच्चों की मिड डे मील में लूट, MGNREGA के काम में लूट, गरीबों के घर के पैसों में लूट, चक्रवात राहत के लिए मिले पैसे में लूट सिर्फ लूट ही लूट, 15 साल में उन्होंने लूट में PHD कर ली है.

“महाजंगलराज में दंगों और राजनीतिक हत्याओं की संख्या बढ़ गई”
PM मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि 15 साल के TMC के महाजंगलराज में दंगों और राजनीतिक हत्याओं की संख्या बढ़ गई. घुसपैठियों की हिम्मत बढ़ गई, बहनों-बेटियों के साथ अत्याचार की हद पार हो गई. यानि TMC से न मां बची, न माटी और मानुष तो त्राहि-त्राहि कर रहा हूं. इस बार का चुनाव बंगाल की जनता लड़ रही है. आज मेदिनीपुर की धरती से मैं आपको भरोसा दिलाने आया हूं. भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास करेगी लेकिन अत्याचारियों और लूटेरों का पूरा हिसाब करेगी. चुन-चुन कर हिसाब किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल को प्रकृति ने इतनी सारी नदियां दी हैं, इतना बड़ा समुद्री तट दिया है, अभी इस संपदा पर TMC के सिंडीकेट का ही कब्जा है. डबल इंजन सरकार बंगाल में ब्लू रिवॉल्यूशन का विस्तार करेगी.

यह भी पढ़ें: LPG संकट ने छीनी परदेस की रोजी-रोटी, सूरत रेलवे स्टेशन पर उमड़ी मजदूरों की भीड़, पुलिस ने बरसाईं लाठियां

“TMC को बड़ी सज़ा मिलनी चाहिए”
प्रधानमंत्री (Narendra Modi) ने कहा कि TMC सिर्फ अपने वोटबैंक की सगी है, घुसपैठियों की सगी है, और किसी ने इन्हें कोई लेना-देना नहीं है. अपने वोटबैंक को खुश करने के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं. बीतें दिनों देश की संसद में TMC का महिला विरोधी चेहरा भी नज़र आया है. TMC ने महिलाओं को आरक्षण देने वाले कानून को पारित नहीं होने दिया, TMC को लगता है अगर यह कानून लागू हो गया तो हमारी बंगाल की बेटियां इनके अत्याचारों का हिसाब मांगेगी. उन्होंने कहा कि TMC बहनों-बेटियों के आरक्षण को रोक रही है जबकि अपने वोटबैंक को धर्म के आधार पर आरक्षण देने लगी है. वोटबैंक के लिए धर्म के आधार पर आरक्षण देने का खेल चल रहा है. OBC का आरक्षण छीनना और मुस्लिम समाज को देने में जुटी है, जो संविधान, न्यायालय के हिसाब से गलत है. इसलिए मैं सभी बहन-बेटियों से कहूंगा कि इस बार TMC को बड़ी सज़ा मिलनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि इस बार मैं दावे से कहता हूं कि इस बार बंगाल में भाजपा की सरकार बनना पक्का है. कई जिले ऐसे होंगे जहां से TMC का एक भी विधायक नहीं आएगा.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2