KBP Times

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के बीच PM मोदी की हाई-लेवल मीटिंग, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Middle East war

Middle East war: पश्चिम एशिया तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में पेट्रोलियम, क्रूड, गैस, पावर और फर्टिलाइज़र सेक्टर से जुड़ी स्थिति की समीक्षा की गई. बैठक का मुख्य फोकस देशभर में ईंधन, बिजली और उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना है. बता दें कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यवधान पैदा हो गया है. जिसकी वजह से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई है. भारत अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं का एक बड़ा हिस्सा मध्य पूर्व से आयात करता है. सरकार का स्पष्ट संदेश है कि भारतीय नागरिकों को किसी भी तरह की कमी या कीमतों में अचानक उछाल का सामना न करना पड़े.

इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस.जयशंकर, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केमिकल एंड फर्टिलाइजर और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी समेत अन्य कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

“चुनौती का सामना शांति, धैर्य से करना है”
बता दें कि इससे पहले 12 मार्च को पीएम मोदी ने कहा था कि युद्ध ने वैश्विक ऊर्जा संकट को जन्म दिया है. ऐसे में यह देश के लोगों की धैर्य और समझदारी की परीक्षा है. उन्होंने कहा कि चुनौती का सामना शांति, धैर्य और जन-जागरूकता के साथ करना होगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार ग्लोबल सप्लाई चेन में आई बाधाओं को दूर करने के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है कि सप्लाई चेन में आई रुकावटों को कैसे दूर किया जाए. 28 फरवरी से शुरू हुए इस संघर्ष में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले के बाद हालात और बिगड़ गए हैं.

यह भी पढ़ें: 8931 दिन शासन करने वाले नेता बने PM मोदी, अमित शाह, राजनाथ-योगी समेत BJP के दिग्गजों ने क्या कहा?

पीएम ने ईरानी राष्ट्रपति से भी की थी बात
इससे पहले शनिवार को पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेश्कियन से फोन पर बातचीत की थी. जिसके बारे में उन्होंने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि हमने आशा व्यक्त की कि यह त्योहारी मौसम पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि लाए. क्षेत्र में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की निंदा की, जो क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा हैं और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित करते हैं. नौकायन की स्वतंत्रता की रक्षा और यह सुनिश्चित करने के महत्व को दोहराया कि जहाजरानी मार्ग खुले और सुरक्षित रहें. ईरान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए ईरान के निरंतर समर्थन की सराहना की.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2