KBP Times

8931 दिन शासन करने वाले नेता बने PM मोदी, अमित शाह, राजनाथ-योगी समेत BJP के दिग्गजों ने क्या कहा?

PM Modi New Record

PM Modi New Record: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8,931 दिन पूरे कर सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड बना लिया है. उनका यह कार्यकाल गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में बिताए गए समय को मिलाकर है. जिसको लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया आई है. अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि पीएम मोदी की दशकों की सेवा ने एक नए युग को आकार दिया है. गरीबों को उनके अधिकार दिलाना हो, विकास के नए आयाम स्थापित करना हो या वैश्विक मंचों पर राष्ट्र का गौरव बढ़ाना हो, मोदी युग ने भारत को पूरी तरह से बदल दिया है.

शाह ने आगे लिखा कि इस नए भारत के निर्माण के लिए जीवन भर के प्रयास की आवश्यकता थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे बखूबी निभाया. 24 वर्षों से अधिक समय तक बिना छुट्टी लिए राष्ट्र और उसकी जनता की सेवा करना उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है. यही कारण है कि उन्हें जनता से तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री और तीन बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अभूतपूर्व स्नेह प्राप्त हुआ. जनता का विश्वास, स्नेह और समर्थन उनके प्रति दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है.

“सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले मुखिया हैं”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने एक्स पर पोस्ट लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले मुखिया हैं. देश और उसके लोगों के प्रति सच्ची लगन पीएम मोदी को दिखाती है. गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर उनके पक्के कमिटमेंट से लेकर प्रधानमंत्री के तौर पर उनके समर्पित नेतृत्व तक, उनका जीवन सेवा का एक लगातार सफर रहा है. आज, उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है. सरकार के मुखिया के तौर पर 8,931 दिनों तक सार्वजनिक कार्यालय में रहने के साथ, यह पल देश को सबसे पहले रखने वाले शासन, काम में ईमानदारी और हर नागरिक की बिना थके सेवा के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दिखाता है. इस शानदार कामयाबी के लिए पीएम मोदी को दिल से बधाई.

“45 करोड़ भारतीयों की सुख, समृद्धि और संतुष्टि के लिए सतत साधनारत”
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि 145 करोड़ भारतीयों की सुख, समृद्धि और संतुष्टि के लिए सतत साधनारत, राष्ट्र के अमृतकाल के सारथी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सर्वाधिक लंबे समय तक सेवा देने वाले शासन प्रमुख बनने पर हार्दिक बधाई. विकसित भारत के निर्माण को समर्पित यह ऐतिहासिक कीर्तिमान आपके प्रति अटूट जनविश्वास का सशक्त प्रतीक है. राष्ट्र प्रथम की भावना से दीप्त आपके यशस्वी नेतृत्व में ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ की संकल्पना साकार रूप ले रही है. ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के सुपथ पर चलते हुए भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपके कुशल नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति, समृद्धि और वैभव के पथ पर अग्रसर रहे.

“हमारा देश विकसित भारत के रूप में तेजी से अग्रसर है”
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा कि राष्ट्र के लिए गौरव का क्षण पीएम मोदी सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को पार कर सबसे लंबे समय तक जनसेवा करने वाले प्रधानसेवक बन गए हैं. गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जनसेवा से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का उनका संकल्प, नेतृत्वक्षमता और कौशल हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. जनसेवा के प्रत्येक क्षण मां भारती के प्रति उनकी गहरी निष्ठा और सेवा-समर्पण के अटूट संकल्प को दर्शाते हैं. उनके नेतृत्व में हमारा देश विकसित भारत के रूप में तेजी से अग्रसर है. गरीब, युवा, नारी और किसान सशक्तिकरण वाली जन-केंद्रित नीतियों से आज भारत वैश्विक पटल पर अधिक आत्मविश्वासी और प्रभावशाली होकर उभरा है. प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व और संकल्प, राष्ट्रप्रथम की भावना एवं धरातल पर वास्तविक परिवर्तन लाने का प्रतीक है.

यह भी पढ़ें: वेयरहाउस अधिकारी के सुसाइड पर संग्राम, चंडीगढ़ में BJP-कांग्रेस और अकाली दल का प्रदर्शन, पुलिस ने किया वॉटर कैनन का इस्तेमाल

“8931 दिनों का सार्वजनिक जीवन केवल एक राजनीतिक यात्रा नहीं”
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक्स पोस्ट में लिखा कि एक सतत यात्रा, लोक कल्याण के 8931 दिन! भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 8931 दिनों का सार्वजनिक जीवन केवल एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि निरंतर तप, त्याग और राष्ट्रसेवा का सशक्त उदाहरण है, जहां प्रत्येक दिन राष्ट्र के नाम समर्पित रहा है. गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने विकास एवं सुशासन का एक सशक्त मॉडल स्थापित किया। देश के ऐसे प्रधानमंत्री, जिनके पास मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लंबा अनुभव रहा, उन्होंने शासन को केवल प्रशासन तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे परिवर्तन का प्रभावी माध्यम बनाया. प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के संकल्प के साथ देश ने आधारभूत संरचना विस्तार, डिजिटल क्रांति, प्रभावी जनकल्याणकारी योजनाओं और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेज़ प्रगति की है.

प्रधानमंत्री जन धन योजना से वित्तीय समावेशन, उज्ज्वला योजना से सम्मानजनक जीवन, आयुष्मान भारत से स्वास्थ्य सुरक्षा और प्रधानमंत्री आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्के घर मिले, अंत्योदय के संकल्प को साकार करते हुए अंतिम पंक्ति तक लाभ पहुंचा. लगातार तीन लोकसभा चुनाव 2014, 2019 एवं 2024 में प्राप्त ऐतिहासिक जनादेश उनके प्रति देशवासियों के अटूट विश्वास का प्रमाण है. साथ ही, सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन चामलिंग के लंबे कार्यकाल को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने सार्वजनिक जीवन में समर्पण, स्थायित्व एवं निरंतरता का नया कीर्तिमान स्थापित किया. उनके नेतृत्व में भारत का वैश्विक मान बढ़ा है और “विकसित भारत” एक जनभागीदारी आधारित राष्ट्रीय अभियान के रूप में स्थापित हुआ है. ‘राष्ट्रप्रथम’ की भावना से प्रेरित यह कार्यकाल अनेक उच्च मापदंड स्थापित करता है, जो हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2