KBP Times

संसद परिसर में PM मोदी और राहुल गांधी आमने-सामने, क्या हुई दोनों के बीच बात?

Mahatma Jyotirao Phule Jayanti

Mahatma Jyotirao Phule Jayanti: संसद की सियासत में जहां आमतौर पर तीखे आरोप-प्रत्यारोप और राजनीतिक टकराव देखने को मिलते हैं. वहीं आज (11 अप्रैल) संसद भवन परिसर में एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने राजनीतिक माहौल को कुछ पल के लिए अलग रंग दे दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आमने-सामने आए और दोनों के बीच कुछ देर तक सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई. ये पल न केवल दुर्लभ था, बल्कि सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच संवाद की एक सकारात्मक झलक भी पेश करता नजर आया. ये मुलाकात राजनीतिक माहौल का अलग चेहरा भी था.

पीएम मोदी और राहुल गांधी में हुई बातचीत
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) संसद परिसर में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे. इस दौरान वहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मौजूद थे. जैसे ही पीएम मोदी अपनी गाड़ी से उतरे दोनों नेताओं का आमना-सामना हुआ और उन्होंने कुछ क्षण रुककर आपस में बातचीत की.. इस दौरान दोनों नेता बेहद सहज और विनम्र अंदाज में नजर आए. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वे एक-दूसरे की बात ध्यान से सुन रहे थे. संसद में अक्सर तीखी बहस और बयानबाजी के बीच इस तरह का अनौपचारिक संवाद कम ही देखने को मिलता है. वहीं राहुल गांधी के अलावा वहां लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और राज्यसभा के पूर्व उपसभापति हरिवंश सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे. सभी ने ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि अर्पित की.

बता दें कि अलग-अलग दलों के नेताओं का एक मंच पर आना और एक महान समाज सुधारक की विरासत को याद करना भारतीय लोकतंत्र की समावेशी भावना को दर्शाता है. वहीं, पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच हुई यह छोटी सी बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और इसे राजनीतिक शिष्टाचार और संवाद की सकारात्मक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है.

“करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणापुंज बने हुए हैं”

वहीं पीएम मोदी (Narendra Modi) ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि महान समाज सुधारक महात्मा फुले की 200वीं जयंती वर्ष के समारोहों का शुभारंभ हो रहा है. उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा, ज्ञान और जन कल्याण को समर्पित कर दिया. वे कैसे आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणापुंज बने हुए हैं, इसी को लेकर मैंने इस आलेख में अपने विचार रखे हैं.

यह भी पढ़ें: “कारसेवकों पर गोलीकांड 90% राजनीतिक फैसला…”, अयोध्या मंदिर समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा का बड़ा बयान, धर्मगुरुओं, राजनेताओं ने क्या कहा?

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2