Raksha Bandhan : रक्षाबंधन पर देश में जहां उत्सव का माहौल है वहीं प्रमुख राजनैतिक हस्तियों ने भी अपने ढंग से रक्षा बंधन का पर्व मनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के साथ तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ तस्वीर शेयर करके देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बच्चों के साथ यह पर्व मनाया और उनसे राखी बंधवाई।
पीएम ने की बच्चों से मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस रक्षा बंधन पर पर बच्चों से मुलाकात की. बच्चों ने उन्हें राखी बांधी और उनके साथ खुशी के पल साझा किए. प्रधानमंत्री का बच्चों के साथ यह जुड़ाव हर साल की तरह इस बार भी लोगों का ध्यान खींचने वाला रहा। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस त्योहार को खास अंदाज में मनाया. उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की. इस तस्वीर के साथ उन्होंने देश की सभी बहनों और भाइयों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. उनके इस पोस्ट को भी लोगों ने खूब पसंद किया और कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी.
सीएम योगी ने भी बच्चों के साथ मनाया पर्व
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। उन्होंने बच्चों से राखी बंधवाई और उनके साथ समय बिताया। मुख्यमंत्री के इस अंदाज ने भी लोगों का दिल जीत लिया, क्योंकि वे अक्सर बड़े नेताओं को त्योहारों पर आम लोगों और बच्चों से जुड़ते हुए देखना पसंद करते हैं।
एक दूसरे को दी शुभकामनाएं
कुल मिलाकर रक्षाबंधन का यह त्योहार राजनीति से ऊपर उठकर भाई बहन के प्यार और अपनेपन का प्रतीक बनकर सामने आया. बड़े नेताओं से लेकर आम लोगों तक, हर किसी ने इस दिन को अपने अपने अंदाज में मनाया और एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं.
यह भी पढ़ें –यूपी चुनाव में उतरने की तैयारी में AIMIM, ओवैसी बोले-संगठन हुआ मजबूत
यह भी देखें – गोबर से बनी अनोखी गोमय राखी। बीज से उगेगा पौधा



