KBP Times

यूपी चुनाव में उतरने की तैयारी में AIMIM, ओवैसी बोले-संगठन हुआ मजबूत

AIMIM chief owaisi and UP

AIMIM : ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लेमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरने का ऐलान किया है। ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन मजबूत हुआ है और उम्मीद है कि यूपी में कई विधायक बन सकते हैं। ओवैसी ने कहा कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि कितनी सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे।

वोट काटने वाली पार्टी के आरोप पर जवाब

AIMIM पर चुनाव में वोट काटने वाली पार्टी होने का आरोप लगाया जाता है। ओवैसी ने इस धारणा को खारिज करते हुए कहा कि अब जनता के बीच पार्टी को लेकर सोच बदल रही है। ओवैसी ने कहा कि लोगों को लगने लगा है कि एआईएमआईएम एक राजनीतिक विकल्प के रूप में सामने आ सकती है। ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी पर बार-बार लगाए जाने वाले आरोपों से लोगों के बीच एक अलग तरह की राजनीतिक समझ बन रही है। उन्होंने विपक्षी दलों की राजनीति और उनके सेक्युलरिज्म के दावों पर भी सवाल उठाए.

बिहार चुनाव का दिया उदाहरण

AIMIM प्रमुख ने अपने दावे के समर्थन में बिहार चुनाव का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि बिहार में पार्टी के प्रदर्शन ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भरोसा बढ़ाया है.। इससे उत्तर प्रदेश में भी पार्टी के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद मजबूत हुई है। पार्टी उत्तर प्रदेश में बिहार जैसी सफलता दोहराने की कोशिश करेगी।

यूपी में कई विधायक जीतने का दावा

ओवैसी ने दावा किया कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में AIMIM  के कई उम्मीदवार जीतकर विधायक बन सकते हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी का संगठन मजबूत हो रहा है और आने वाले समय में चुनावी तस्वीर और साफ होगी। हालांकि, अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उसे कितनी सीटों पर सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़ें –तिब्बत में झील फटी, सेना ने लोगों से सुरक्षित जगह पर जाने को कहा, नेपाल में रेस्क्यू रोका

यह भी देखें – गोबर से बनी अनोखी गोमय राखी। बीज से उगेगा पौधा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2