KBP Times

PM मोदी ने एशियन गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात, कहा- खिलाड़ियों की सफलता ही देश की सफलता

PM Modi

PM Modi meets Medalists : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 के मेडलिस्ट खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी ने गोल्ड मेडल जीतकर 44 साल का इंतजार खत्म किया है। खिलाड़ियों की सफलता देश की सफलता है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा भी शामिल रहीं।

महिला खिलाड़ियों की तारीफ की

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 1982 के बाद पहली बार भारत ने मैराथन में सफलता हासिल की है, जो बेहद खुशी की बात है। उन्होंने महिला खिलाड़ियों की खास तौर पर तारीफ की। कहा कि भारत के जीते 85 पदकों में से 38 पदक महिला खिलाड़ियों ने जीते हैं, जिनमें 11 गोल्ड मेडल शामिल हैं। ये पदक सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि नए भारत की मजबूत तस्वीर पेश करते हैं।

भारत ने 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में भी मेडल जीता

उन्होंने आगे कहा, तीरंदाजी में भारत ने 5 गोल्ड मेडल जीते। शूटिंग में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जबकि बॉक्सिंग और कुश्ती में भी भारतीय खिलाड़ियों ने बड़ी सफलताएं हासिल कीं। खिलाड़ियों ने नए रिकॉर्ड बनाए और भारत ने 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में भी मेडल जीता।

भारतीय क्रिकेट टीम की भी तारीफ की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हाल ही में हुए एशियन गेम्स कई मायनों में यादगार रहे। भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने गोल्ड मेडल जीते। महिला हॉकी टीम ने गोल्ड जीतकर 44 साल का लंबा इंतजार खत्म किया। क्रिकेट में भी भारत की पुरुष और महिला टीमों ने लगातार दूसरी बार मेडल जीतकर अपना पिछला रिकॉर्ड दोहराया। कबड्डी में दोनों टीमों ने गोल्ड मेडल हासिल किए। पीएम मोदी पहले भी कई मौकों पर भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात कर चुके हैं। पिछली बार वे 9 अगस्त को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मेडलिस्ट से मिले थे।

यह भी पढ़ें –Asian Games 2026; भारत का अभियान पूरा, 21 गोल्ड सहित 85 पदक जीत कर मेडल टैली में चौथा स्थान

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Prakash Raj

अभिनेता प्रकाश राज बोले- लोकतांत्रिक तरीके से बदलेंगे सरकार, भारत बांग्लादेश या नेपाल नहीं

CJP foundar Abhijit Dipke

दिल्ली कोर्ट ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को दी जमानत, 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली

Asaduddin Owaisi and kiran rijiju

केन्द्रीय मंत्री रिजिनू बोले-ओवैसी से सीखें विपक्षी नेता; AIMIM चीफ ने कहा – मोदी से मतभेद मगर गोरा हुक्म नहीं दे सकता

Vasundhara Raje

वसुंधरा राजे की राजनीति… वापसी या सियासी हाशिया?

Students attack another

कोटा के कोचिंग सेंटर में खूनी झड़प, छात्र ने दूसरे स्टूडेंट पर किया टॉय गन की बट से जानलेवा हमला

Supreme Court on Children

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बच्चों को इंटरनेट से पूरी तरह दूर रखना बेतुका; केंद्र को कंटेंट का नेशनल डेटाबेस बनाने का निर्देश

American Ban on russian oil

अमेरिका ने बदली अपनी नीति, ट्रम्प ने भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने वाला कानून रोका

lal krishna advani

भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर, अपोलो अस्पताल के अधिकारियों का बयान

Nai Naveli film by yami gautam

यामी गौतम की film ‘नई नवेली’ के सामने हिट होने की चुनौती, 3.25 करोड़ की Opening

2

2