Iran President : किर्गिस्तान में हो रहे एससीओ समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान से मुलाकात की है। अमेरिका और ईरान के बीच चले युद्व शुरु होने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात है। दोनों नेताओं ने बिश्केक में द्विपक्षीय बैठक की। ईरान के राष्ट्रपति पजशकियान भी समिट में हिस्सा लेने के लिए बिश्केक में मौजूद हैं।
एससीओ समिट में दस देशों के नेता
किर्गिस्तान के बिश्केक में हो रहे एससीओ समिट में पीएम मोदी भाग लेने पहुंचे हैं, इस समिट की थीम सतत शांति, विकास और समृद्धि के लिए मिलकर आगे बढ़ना है रखी गई है। समिट में भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, ईरान सहित 10 सदस्य देशों के नेता भाग लेंगे। पीएम मोदी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चीन और रुस राष्ट्रपति के साथ भी मुलाकात संभव
2017 में भारत और पाकिस्तान पूर्ण सदस्य बने। फिर 2023 में ईरान और 2024 में बेलारूस इसमें शामिल हुए। समिट के दौरान मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात करेंगे।
पीएम मोदी को आर्मेनिया आने का न्योता
एससीओ समिट के दौरान आर्मेनियाई प्रधानमंत्री निकोल पाशिन्यान और भारतीय पीएम मोदी के बीच बैठक हुई। इस दौरान पाशिन्यान ने मोदी को आर्मेनिया आने का न्योता दिया।
यह भी पढ़ें –प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 5 की मौत, धमाके से कई घर गिरे
यह भी देखें – वार्ड 123 में सीवरेज-कचरे से हाहाकार! पार्षद से नाराज जनता बोली- सिर्फ आश्वासन मिला



