KBP Times

प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 5 की मौत, धमाके से कई घर गिरे

Blast in firefactory

Blast : यूपी में प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इससे 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 घायल हैं। करीब 15 लोग अंदर फंसे हैं। पुलिस के मुताबिक विस्फोट से पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई। 50 मीटर के दायरे में आसपास के 5 से 7 मकान भी टूट गए हैं। पुलिस और एयरफोर्स की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।

दो किलोमीटर तक आवाज सुनाई दी

जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर साढ़े 12 बजे कौशांबी जिले के मोहम्मदपुर गांव में हुआ। यह गांव प्रयागराज बॉर्डर पर है। यहां से मनौरी स्थित एयरफोर्स स्टेशन डेढ़ किमी है। हादसे के वक्त फैक्ट्री में 25 मजदूर काम कर रहे थे। आसपास के घरों के कुछ लोग भी घायल हुए हैं। धमाके की आवाज 2 किमी दूर तक सुनाई दी। कुछ ही देर में धुएं का गुबार चारों तरफ छा गया। विस्फोट के बाद पटाखों के चलते लगातार धमाके होते रहे। हादसे के बाद ग्रामीण झुलसे लोगों को चारपाई पर ले जाते दिखे। फैक्ट्री मालिक का नाम आदिल है।

धमाके से कई मकान टूटे

प्रत्यक्षदर्शी मुनीश कुमार पांडे के अनुसार करीब 12.30 बजे धमाके शुरू हुए। गोदाम में करीब दो दर्जन लोग मौजूद थे। अब तक 7 लोग बाहर निकाले जा चुके हैं। आशंका है कि कम से कम 18-20 लोगों की मौत हुई है। धमाके इतने तेज थे कि गोदाम से 50 मीटर के दायरे में जितने भी मकान थे, वे टूट गए हैं।

यह भी पढ़ें – दिल्ली में नाबालिग छात्रा से चलती स्लीपर बस में गैंगरेप, बस ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार
यह भी देखें – वार्ड 123 में सीवरेज-कचरे से हाहाकार! पार्षद से नाराज जनता बोली- सिर्फ आश्वासन मिला

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2