KBP Times

“मम्मी आखिरी बार देख लो फिर शायद न दिखूं…” युद्ध के मैदान से 169 लोगों को लाने वाली पायलट दीपिका की कहानी

Iran Israel War

Iran Israel War: हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली पायलट दीपिका अधाना ने अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच यूएई से 169 भारतीयों को वापस लाने में अहम भूमिका निभाई. इस अभियान पर जाने से पहले दीपिका ने अपने परिवार को दिल छू लेने वाली बातें कही. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने जब तनावपूर्ण मिशन के लिए उड़ान भरने से पहले अपनी मां से कहा अलविदा मां…मुझे नहीं पता मैं वापस आ पाऊंगी या नहीं. हालांकि उन्होंने बचाव अभियान पूरा किया और भारतीयों को सुरक्षित दिल्ली ले आईं.

169 भारतीय यात्रियों सुरक्षित लाया विमान
एयर इंडिया एक्सप्रेस की पायलट दीपिका को 6 मार्च को सवा 10 बजे के करीब आदेश मिला कि उन्हें बचाव अभियान के तहत संयुक्त अरब अमीरात के रास अल खैमाह के लिए उड़ान भरनी है. इस विमान के चालक दल में कैप्टन जसविंदर कौर, पायलट दीपिका अधाना और चार अन्य महिला सदस्य शामिल थी. दोपहर 2 बजे के करीब रस अल खैमाह हवाई अड्डे पर उनके विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की. रेस्कयू फ्लाइट के लिए पहले से तैयारी की गई थी. करीब एक घंटे के अंदर 169 भारतीय यात्रियों को इस विमान में बैठाया गया. जिसके बाद दोपहर साढ़े 3 बजे के करीब वहां से दिल्ली के लिए विमान ने उड़ान भरी. बीच में कुछ समय के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल से इस विमान का संपर्क भी टूटा. जिस वजह से कुछ क्षण के लिए चिंता की स्थिति बन गई. हालांकि थोड़ी देर के बाद सबकुछ ठीक हो गया और दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की. विमान से उतरते ही यात्रियों ने क्रू मेंबर का धन्यवाद किया.

यह भी पढ़ें: माता-पिता ने बेटे के लिए मांगी इच्छामृत्यु, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, देश का पहला मामला

दादा का सपना पूरा करने के लिए बनी पायलट
बता दें कि दीपिका अधाना मूल रूप से फरीदाबाद के तिगांव विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली है. उनके पिता योगेश अधाना पेशे से आर्किटेक्ट हैं और मां बबली अधाना गृहिणी है. उनके बड़े भाई मुंबई में बैंकिंग सेक्टर में काम करते हैं. दीपिका का कहना है कि उनके स्वर्गीय दादा अमृत सिंह अधाना की इच्छा थी कि वो पायलट बनें. उन्होंने दादा के सपने को पूरा करने के लिए इस पेशे को चुना. उन्होंने बल्लभगढ़ के टैगोर स्कूल से पढ़ाई की. इसके बाद कमर्शियल पायलट लाइसेंस के लिए दिल्ली से तैयारी शुरू की. साल 2021 में उन्हें कमर्शियल पायलट लाइसेंस मिल गया था. 2022 में वे फ्लाइट ट्रेनिंग के लिए मध्य प्रदेश के रीवा स्थित फाल्कन एविएशन एकेडमी चली गईं. करीब 200 घंटे की उड़ान पूरी कर उन्होंने अपने प्रशिक्षण को मजबूत किया. सितंबर 2023 में दीपिका ने एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस में रिटर्न और इंटरव्यू दोनों पास किए. अप्रैल 2024 में उन्हें अधिकारिक रूप से ज्वाइनिंग मिली.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2