KBP Times

NEET छात्रा मौत केस में CBI जांच की सिफारिश, डिप्टी CM सम्राट चौधरी समेत अन्य नेताओं ने क्या कहा?

Deputy CM Samrat Chaudhary

Patna NEET Student Case: पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में अब जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपे जाने की प्रक्रिया तेज हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार को पत्र लिखकर पटना में हुई NEET छात्रा की हत्या की हत्या/सदिंग्ध मौत(कांड संख्या-14/26) की जांच सीबीआई से कराने का आग्रह किया है. प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार से पटना में हुए NEET छात्रा की हत्या के मामले (कांड संख्या- 14/26) को CBI से जांच का आग्रह किया है. घटना का पारदर्शी और न्यायपूर्ण तरीके से उद्भेदन निश्चित किया जाए. सम्राट चौधरी की पोस्ट के बाद प्रदेश के तमाम नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार की नीयत साफ है. हमने ईमानदारी से जांच करने का प्रयास किया.

उन्होंने आगे कहा कि हम जहानाबाद में पीड़ित परिवार से मिलने गए थे. हमने कहा था कि आपकी अगर एसआईटी जांच से संतुष्टी नहीं है तो जरूरत पड़ी तो जांच सीबीआई को भी सौंपी जाएगी. मेरी डीजीपी और गृहमंत्री से बात हुई जिससे हमें जानकारी मिली कि परिवार के लोग एसआईटी जांच से संतुष्ट नहीं है. इसलिए मामले की CBI से जांच कराने का फैसला लिया गया. जिसे भारत सरकार ने भी स्वीकार किया है. पूरी तरह से न्याय मिले अपराधी किसी भी कीमत पर न बचे, ये सरकार सुनिश्चित कर रही है. कहीं किसी को कोई झिझक नहीं है न्याय के लिए सरकार सजग है.

यह भी पढ़ें: “ये लोग क्या हल निकालने…” बजट से पहले UBT सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान

“कोई अपराधी सरकार से छूटे नहीं”
मंत्री विजय कुमार चौधरी ने NEET छात्रा के मामले में CBI जांच पर कहा कि यह एक अच्छा फैसला है और सभी तरफ से इसका स्वागत किया जाएगा. चूंकि बिहार पुलिस ईमानदारी से जांच कर रही थी और अपराध के अलग-अलग तत्वों का विश्लेषण करके जांच काफी आगे बढ़ रही थी. लेकिन किसी-किसी कोने से खासतौर पर मीडिया की तरफ से ही आवाज आ रही थी कि जांच सही नहीं हो रही, या मृतक छात्रा के परिजनों द्वारा कभी-कभी असंतोष जाहिर किया जा रहा था. उनकी संतुष्टि के लिए और सही दोषी अपराधी चिह्नित हो, जो हमारी सरकार की प्राथमिकता रहती है कि कोई अपराधी सरकार से छूटे नहीं बचे नहीं और उसको मुकम्मल सजा मिले. इसलिए ये मुख्यमंत्री की तरफ से सरकार का पारदर्शी निर्णय है. छात्रा के परिजनों के मुताबिक सरकार सीबीआई जांच करवा रही है ये कदम स्वागत योग्य है.

“कानून से बड़ा कुछ नही है”
वहीं मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि यह NDA सरकार है, इस सरकार में किसी को बचाया नहीं जाता और न ही किसी को फंसाया जाता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी मांग की है, तो हम सब उस मांग के साथ खड़े हैं. जो भी कुछ फीडबैक आया है उस आधार पर मुख्यमंत्री की तरफ से मांग की गई है. हर परिस्थिति में न्याय मिलेगा. इस प्रकार की प्रवृत्ति रखने वाले लोगों का हाथ चाहे जितना लंबा क्यों न हो, कानून से लंबा किसी का हाथ नहीं हो सकता है. इसलिए जो भी इस घटना में संलिप्त है कानूनी रूप से उसपर जांच हो रही है. पूरी प्रशासनिक टीम जांच कर रही है बहुत जल्दी न्याय मिलेगा. मैं मानता हूं कि इस देश में कानून से बड़ा कुछ नही है. कानून से बड़ा किसी का हाथ नहीं है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

2

2