KBP Times

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला, 12 पुलिसकर्मियों की मौत, कई घायल

Pakistan Blast

Pakistan Blast News: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में आतंकियों ने एक बार फिर सुरक्षा बलों को निशाना बनाया है. बन्नू जिले में स्थित एक पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला किया गया, जिसमें कम से कम 12 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. हमलावर ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी पुलिस स्टेशन से टकरा दी, जिसके बाद ड्रोन और जमीनी हमले भी किए गए. अधिकारियों के अनुसार, धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास की इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा. राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है तथा मलबे में और शव दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

पुलिस स्टेशन को बनाया निशाना
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह हमला शनिवार रात करीब 8:55 बजे बन्नू जिले के एक पुलिस स्टेशन पर किया गया. आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी गाड़ी को सीधे पुलिस स्टेशन के मुख्य हिस्से से टकरा दिया. धमाके के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई सुरक्षाकर्मी मलबे में दब गए. अधिकारियों ने बताया कि धमाका बेहद शक्तिशाली था. बम निरोधक दस्ते के अनुसार हमले में लगभग 1,200 से 1,500 किलोग्राम तक विस्फोटक इस्तेमाल किए गए. विस्फोट से पुलिस स्टेशन की इमारत को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि आसपास की कई इमारतों के शीशे और दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं.

यह भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका वार्ता की नई पहल, अगले हफ्ते पाकिस्तान में हो सकती है अहम बैठक

ड्रोन और जमीनी हमला भी
सूत्रों के अनुसार, आत्मघाती विस्फोट के बाद आतंकियों ने क्वाडकॉप्टर ड्रोन के जरिए भी हमला किया. इसके बाद उग्रवादियों ने जमीनी हमला बोलते हुए सुरक्षा बलों को निशाना बनाया. सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. राहत दल भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाने में जुटे हैं. प्रशासन को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई लोग अभी भी मलबे में फंसे हो सकते हैं.

आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी
इत्तेहाद-उल-मुजाहिदीन पाकिस्तान (आईएमपी) नामक उग्रवादी संगठन ने सोशल मीडिया के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली है. हाल के महीनों में अफगानिस्तान सीमा से लगे इलाकों में आतंकवादी गतिविधियों में तेजी देखी गई है. खासतौर पर सुरक्षा बलों और कानून-व्यवस्था से जुड़ी एजेंसियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. इससे पहले भी पाकिस्तानी सेना ने खैबर पख्तूनख्वा के अलग-अलग इलाकों में अभियान चलाकर कई आतंकियों को मार गिराने का दावा किया था, लेकिन इसके बावजूद आतंकी हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2