KBP Times

संसद परिसर में विपक्ष का विरोध मार्च, की नारेबाजी, रिजिजू ने की राहुल-प्रियंका के साथ बैठक

Opposition Protest

Opposition Protest: संसद के मानसूत्र सत्र में विपक्ष केन्द्र सरकार पर जमकर बरस रहा है। विपक्षी सांसदों ने बुधवार को एक बार फिर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी करते हुए गांधी प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च निकाला। विपक्षी सांसदों ने विरोध मार्च में बैलेट गन और लड़कियों के ट्रोल से जुड़े नारे लगाए। सदन में चर्चा को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ करीब 50 मिनट बैठक की है।

गृह मंत्री संसद में जवाब दें

विपक्षी सांसद 20 जुलाई को जंतर-मंतर प्रदर्शन में छात्रों पर लाठीचार्ज और राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सरकार को घेर रहे हैं। उनकी मांग है कि गृह मंत्री अमित शाह संसद में आकर जवाब दें।

प्रियंका ने पूछा- लाठीचार्ज का ऑर्डर किसने दिया

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- अगर बच्चों पर गोलियां, पेलेट गन चलाई गई हैं, आंसू गैस छोड़ी गई है या लाठीचार्ज के ऑर्डर दिए गए हैं, तो किसी को तो जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। किसी ने तो वे ऑर्डर दिए होंगे, और उन्हें जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

दोनों सदन फिर स्थगित

इधर विपक्ष का बुधवार को भी संसद में पीएम और शाह के बयान की मांग हंगामा जारी रहा। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 11 बजे शुरू होने के बाद एक मिनट में 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। वहीं राज्यसभा भी पहले 12 बजे तक और फिर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। संसद के मानसून सत्र में अब तक 8 में से 3 बिल दोनों सदनों से पास हो चुके हैं। सरकार बाकी पांच बिलों को दोनों सदनों से पास कराने की तैयारी में है।

पीएम मोदी ने 37 भाजपा सांसदों के साथ ब्रेकफास्ट बैठक की

पीएम मोदी ने अपने आवास पर 37 बीजेपी सांसदों के साथ ब्रेकफास्ट बैठक की। इसमें बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ सहयोगी दलों के कुछ सांसद भी शामिल रहे।

डिंपल यादव बोलीं- ई20 फ्यूल से इंजन खराब हो रहे

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा- ई20 फ्यूल इंजन को नुकसान पहुंचा रहा है, और गाड़ी के माइलेज पर भी असर पड़ रहा है। सरकार ने इस मामले पर कोई साफ गाइडलाइन जारी नहीं की है। यह एक ऐसा मुद्दा है जो सीधे आम लोगों को प्रभावित करता है।

चढ़ावा चोरी को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, दान पेटी रखी

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा- भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज सिर्फ राहुल गांधी पर केस करने के लिए ही हैं। वह जब चाहे पुलिस स्टेशन चली जाती हैं। उन्हें कानून की कोई समझ नहीं है।

यह भी पढ़ें –“RSS की सोच के पीछे एक बहुत खतरनाक…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बोला हमला

यह भी देखें – जयपुर के हरमाड़ा से विकास गायब! जनता ने खोली प्रशासन की पोल | Ground Report | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Khosla ka Ghosla 2

फिल्म ‘खोसला का घोसला-2’ की शूटिंग पूरी, अनुपम खेर ने की बोमन ईरानी की तारीफ

Article 370

आर्टिकल 370 हटाने के 7 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- बड़े सपने देखने…

Space rocket touch moon

4000 किलो वजनी रॉकेट चांद से टकराया, नासा ने कहा- धरती को खतरा नहीं

Kiran rijijiju and rahul-priyanka

संसद में परिसीमन पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष आमने सामने

meta jukarburga nd pm modi

Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने भारत सरकार से मांगी माफी, PM मोदी का विडियो हटाने का मामला

Shubham Rewad meet gehlot

SMS हॉस्पीटल में छात्र नेता शुभम रेवाड का 14वें दिन भी अनशन जारी, पूर्व सीएम गहलोत मिलने पहुंचे

Aquib Nabi

कश्मीर के आकिब नबी पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल, श्रीलंका दौरे पर जाएंगे

CJP not political party

राजनीति से दूर रहेगी CJP, दीपके बोले- देश को मजबूत प्रेशर ग्रुप की जरुरत

JPSC students

झारखंड में छात्रों की JPSC परीक्षा की CBI से जांच की मांग, भूख हड़ताल पर सात प्रदर्शनकारी

2

2