Navanethem Pillay : भारतवंशी नवनीतम् पिल्लै को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। नॉर्वे की नोबेल समिति ने 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार दक्षिण अफ्रीका की न्यायविद् नवनीतम नवी पिल्लै को देने की घोषणा की है। भारतीय तमिल मूल के परिवार में जन्मीं पिल्लै ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ लड़ने वाले नेल्सन मंडेला समेत कई लोगों की कानूनी मदद की थी।
अफ्रीका में जन्मीं भेदभाव का शिकार
भारतवंशी नवी पिल्लै का जन्म दक्षिण अफ्रीका के डरबन में हुआ था। उस समय वहां रंगभेद लागू था। इस व्यवस्था में लोगों के साथ उनके रंग और नस्ल के आधार पर भेदभाव किया जाता था। पिल्लै ने वकील बनकर इस व्यवस्था का विरोध करने वालों की मदद की। इनमें नेल्सन मंडेला भी शामिल थे, जो बाद में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति बने।
यह भी पढ़ें –अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने H-1B वीजा धारक कर्मचारियों को कहा “बंधुआ मजदूर”; भारत ने जताई आपत्ति
यह भी देखें – गोविंदगढ़ की बदहाल तस्वीर! न पानी मिला, न इलाज… हाईवे पर जान जोखिम में



