KBP Times

बेंगलुरु में नेशनल लॉ स्कूल का दीक्षांत समारोह रद्द, CJI सूर्यकांत का छात्रों ने किया विरोध

CJI protest at NLS Bangalor

CJI : सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सीजेआई सूर्यकांत को लगातार छात्रों का विरोध झेलना पड रहा है। ताजा मामला बेंगलुरु के नेशनल लॉ स्कूल का है जहां सीजेआई सूर्यकांत को चीफ गेस्ट बनाए जाने पर छात्रों ने विरोध किया। विरोध के बीच गुरुवार को बेंगलुरु नेशनल लॉ स्कूल ने 12 सितंबर को होने वाला अपना दीक्षांत समारोह रद्द कर दिया। यूनिवर्सिटी ने 27 अगस्त को यह जानकारी दी, हालांकि नोटिस में छात्रों के विरोध का जिक्र नहीं है। पिछले एक महीने में यह चौथा संस्थान है, जहां सीजेआई के विरोध के बाद दीक्षांत समारोह को या तो कैंसिल कर दिया गया या उसका मुख्य अतिथि बदल दिया गया।

बेंगलुरु में 700 से ज्यादा छात्रों ने किया विरोध

नेशनल लॉ स्कूल बेंगलुरु के 700 से ज्यादा मौजूदा और पूर्व छात्रों ने सीजेआई सूर्यकांत और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा को दीक्षांत समारोह में आमंत्रित किए जाने पर आपत्ति जताई थी। विरोध करने वालों में 574 मौजूदा छात्र और 128 पूर्व छात्र शामिल थे। उन्होंने बार काउंसिल ऑफ इंडिया से छात्रों और शिक्षकों से बिना शर्त माफी मांगने की मांग भी की थी।

छात्र सीजेआई की ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी से नाराज थे

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद चीफ जस्टिस सूर्यकांत का विरोध लॉ यूनिवर्सिटीज में शुरू हुआ था। इसकी शुरुआत नलसर हैदराबाद से हुई। यहां करीब 1,400 छात्र पढ़ते हैं। करीब 450 छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को पत्र लिखकर सीजेआई को चीफ गेस्ट बनाने का न्योता वापस लेने की मांग की थी। समारोह की तारीख तय नहीं हुई थी। छात्र सीजेआई की युवाओं को कॉकरोच वाली टिप्पणी से नाराज थे। इसके बाद टीआईएसएस मुंबई, नलसर, बेंगलुरु और जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी , पानीपत में भी सीजेआई सूर्यकांत को चीफ गेस्ट को लेकर छात्रों ने आपत्ति जताई थी।

यह भी पढ़ें –आरक्षण हटाओ आंदोलन के प्रतिनिधियों से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की मुलाकात, जानें क्या हुई बात?

यह भी देखें – पांच साल में कितना हुआ विकास? वार्ड 6 की जनता ने बताई जमीनी हकीकत

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2