Kailash Vijayvargiya: मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी पीने की वजह से पिछले दिनों कई लोगों की मौत हो गई. करीब 100 से ज्यादा लोग बीमार भी हुए हैं. इसी बीच, शहरी विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, इस वीडियो में मंत्री एक निजी न्यूज चैनल के रिपोर्टर के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते दिखाई दिए. रिपोर्टर से कहा फोकट प्रश्न मत पूछो.
रिपोर्टर के सवाल पर बिगड़े मंत्री के बोल
शहरी विकास मंत्री होने के नाते पूरे प्रदेश को साफ पानी उपलब्ध कराना कैलाश विजयवर्गीय के विभाग की जिम्मेदारी है. इसके बावजूद कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा की खुद की विधानसभा में दूषित पानी से लोगों की मौत हो गई, इसपर रिपोर्टर ने जब सवाल किया तो मंत्री के बोल बिगड़ गए.
वीडियो वायरल पर जताया खेद
वीडियो वायरल होने पर मंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर खेद जताया है. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि मैं और मेरी टीम पिछले दो दिनों से बिना सोए प्रभावित क्षेत्र में लगातार स्थिति सुधारने में जुटी हुई है. दूषित पानी से मेरे लोग पीड़ित हैं और कुछ हमें छोड़कर चले गए, इस गहरे दु:ख की अवस्था में मीडिया के एक प्रश्न पर मेरे शब्द गलत निकल गए. इसके लिए मैं खेद प्रकट करता हूं. लेकिन जब तक मेरे लोग पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ नहीं हो जाते, मैं शांत नहीं बैठूंगा.
मैं और मेरी टीम पिछले दो दिनों से बिना सोए प्रभावित क्षेत्र में लगातार स्थिति सुधारने में जुटी हुई है। दूषित पानी से मेरे लोग पीड़ित हैं और कुछ हमें छोड़कर चले गए, इस गहरे दु:ख की अवस्था में मीडिया के एक प्रश्न पर मेरे शब्द गलत निकल गए। इसके लिए मैं खेद प्रकट करता हूँ।
लेकिन जब…
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) December 31, 2025
40 हजार लोगों की स्क्रीनिंग
इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से हुए मामले में अब तक 40 हजार लोगों की स्क्रीनिंग हुई है. जिसमें 2500 से ज्यादा लोग बीमार मिले हैं. आज सीएम मोहन यादव भी इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से बीमार हुए लोगों से अस्पताल में मिलने पहुंचे.



