KBP Times

‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, कहा- भाजपा को अपने हाथ…

Sachin Pilot

Save MNREGA Campaign: मनरेगा को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है. इस बीच मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा की सरकार ने जमीन अधिग्रहण कानून, जो हम लेकर आए थे उसे खत्म करने की कोशिश की. राहुल गांधी ने जनता के पक्ष में सदन के अंदर और बाहर विरोध किया, उसके बाद भाजपा को अपने हाथ खींचने पड़े. उसके बाद वे किसानों के खिलाफ तीन काले कानून लेकर आए, भारी विरोध हुआ, अंत में उसे भी उन्हें वापस लेना पड़ा.

संवैधानिक अधिकार को खत्म करने की ओर बढ़ रही है

पायलट (Sachin Pilot) ने आगे कहा कि ये(विकसित भारत-जी राम जी) भी जो कार्यक्रम लाया गया है, उसमें ये सरकार उस संवैधानिक अधिकार को खत्म करने की ओर बढ़ रही है जिसे हमने जनता को दिया था और ये भ्रमित कर रहे हैं कि इस(मनरेगा) योजना में सुधार किया जा रहा है. आप दिल्ली से अंकित करेंगे कि क्या काम हो सकते हैं या क्या नहीं हो सकते हैं? संवैधानिक अधिकार को आपने योजना का रूप दे दिया है.

यह भी पढ़ें: मैं BJP पार्टी ऑफिस पर रेड करूं तो क्या होगा?…” कोलकाता में ED की रेड पर भड़कीं ममता बनर्जी

कहां कौन क्या काम करेगा?

उन्होंने कहा (Sachin Pilot) कि अधिकारी या नेता तय करेंगे कि कहां कौन क्या काम करेगा? नरेगा को एक तरह से समाप्त करने की योजना बनाई गई है. पूरे देश में इसका विरोध है. हम लोग ब्लॉक, जिला और प्रदेश के हर कोने में जाकर लोगों को इससे अवगत करवाएंगे. बात करें राजस्थान की तो कांग्रेस मनरेगा आंदोलन को प्रदेश के हर गांव तक पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है. राजस्थान कांग्रेस के नेताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार ने मनरेगा में बदलाव कर राइट टू वर्क को कमजोर कर दिया, जिससे ग्रामीण इलाकों में रहने वालों पर सीधा असर पड़ा है.

Delhi Bulldozer Action: मस्जिद के पास गरजे बुलडोजर | पत्थरबाजी, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2