KBP Times

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, कहा- धर्म-कर्म के काम में लग जाएं…

Swami Avimukteshwaranand Controversy

Swami Avimukteshwaranand Controversy: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी का बयान का सामने आया है. उन्होंने कहा कि प्रयागराज में स्नान को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का जो विवाद खड़ा हुआ, उस विवाद को अब थम जाना चाहिए और शंकराचार्य जी को भी अब अपनी नाराजगी दूर कर देनी चाहिए. वह धर्मगुरु है पूरे देश में उनका सम्मान है, उनके सम्मान को वहां की मेला अथॉरिटी ने नोटिस देकर ठेस पहुंचाई, तो उसे पर उन्होंने जवाब भी दे दिया और अब धर्मगुरु के नाते उनको माफ कर देना चाहिए.

मौलाना ने आगे कहा कि माफ करके नाराजगी, धरना प्रदर्शन खत्म करके उनको (शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद) अपने धार्मिक कार्यक्रमों में लग जाना चाहिए. योगी आदित्यनाथ , केशव प्रसाद मौर्य और लोग भी उनसे गुजारिश कर चुके हैं.

“कानून सबसे ऊपर है”
मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने आगे कहा कि बहरहाल कानून सबसे ऊपर है और कानून की नज़र में न कोई छोटा है और न कोई बड़ा है. न कोई आम आदमी और न कोई खास आदमी. कानून की नज़र में सब लोग बराबर हैं. यह कानून की खूबी है और कानून इंसाफ देता है और इंसाफ की वजह से ही समाज का ताना-बाना बना हुआ है. इसलिए, शंकराचार्य को भी कानून का पालन करना चाहिए और कानून का ख्याल रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत बिगड़ी, बसंत पंचमी पर स्नान के लिए बाहर नहीं निकले, कहा, ‘प्रशासन माफी मांगे’

“मेला अथॉरिटी का रवैया बहुत अफसोसनाक”
वहीं उन्होंने कहा कि मेला अथॉरिटी को एक धर्मगुरु शंकराचार्य को नोटिस भेजने की इजाज़त किसने दी? ये अधिकार किसी को नहीं है कि वो किसी भी धर्मगुरु की डिग्री मांगे, उनकी योग्यता के बारे में पूछे. इस संविधान ने किसी को भी इसकी इजाज़त नहीं दी है और मेला अथॉरिटी का यह रवैया बहुत अफसोसनाक है. मैं मेला अथॉरिटी से भी कहूंगा कि वे अपना नोटिस वापस ले लें और मैं शंकराचार्य से भी गुजारिश करूंगा कि वे अपनी नाराजगी दूर करें और धरना प्रदर्शन खत्म करके अपने धर्म-कर्म के काम में लग जाएं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क