Protest and Custody : दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जा रहे पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोपहर तक 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा चुका है। इन्हें जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और मिंटो ब्रिज समेत अलग-अलग इलाकों से पकड़ा गया। जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे कुछ वकीलों को भी पकड़ा गया।
दिपके, राणा और सौरव पहले ही हिरासत में
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके और सीजेपी के दो अन्य नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को मुंबई से आई फ्लाइट के दिल्ली में उतरते ही विमान के अंदर से हिरासत में ले लिया गया। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने आए थे। पुलिस ने नेताओं से कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं है।
महाराष्ट्र में दिपके के पैतृक गांव पर लोगों का जुटना शुरू
दिल्ली पुलिस ने दिपके को दादी के निधन की जानकारी दी
दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को उनकी दादी के निधन की जानकारी दे दी है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, अब दिपके को तय करना है कि वे प्रदर्शन जारी रखने के लिए हिरासत में रहेंगे या दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र में अपने घर लौटेंगे। उनके गांव में लोगों का जुटना शुरु हो गया है।
सीजेपी प्रदर्शन में कई नेता मार्च पर निकले
नेहा बोरा, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव जंतर-मंतर की तरफ बढ़े. नेहा बोरा, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव और दीपांकर भट्टाचार्य समेत कई प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर की ओर विरोध मार्च पर निकले। नेहा बोरा योगेंद्र यादव के साथ मार्च में शामिल हुईं। दर्शनकारियों के आगे बढ़ने के साथ ही मौके पर पुलिस की तैनाती भी शुरू हो गई।
यह भी पढ़ें –भाजपा-कांग्रेस के बीच सियासी हमले तेज, नितिन बोले- अर्बन नक्सल देश को अस्थिर कर रहे
यह भी देखें – हस्तेड़ा गांव में विकास की खुली पोल! खाद-बीज के लिए भटकते किसान, गंदगी से ग्रामीण परेशान | KBP Times



