KBP Times

“आज महाराष्ट्र के लिए काला दिन…” अजीत पवार के निधन पर बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे

Ajit Pawar Plane Crash News

Ajit Pawar Plane Crash News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर कहा कि आज महाराष्ट्र के लिए काला दिन है. ऐसी घटना महाराष्ट्र में घटी है जो हर एक व्यक्ति के दिल को दुखाने वाली है. हम दोनों उपमुख्यमंत्री के रूप में मिलकर काम कर रहे थे और महाराष्ट्र को आगे बढ़ा रहे थे. समय को बहुत ही महत्व देने वाले, कर्मठ नेता, समयसूचकता रखने वाले नेता हमारे बीच नहीं रहे. ये हमारे, महाराष्ट्र और उनके परिवार के लिए बड़ी क्षति है.

डिप्टी CM एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने आगे कहा कि मैं मुख्यमंत्री था तब कई योजनाएं हम तीनों ने मिलकर एक टीम बनकर शुरू की. समाज के लिए आवश्यक कार्यों को लेकर उन्होंने कभी भी अपना हाथ पीछे नहीं खींचा. हमारी टीम का एकहिस्सा नहीं रहा है और बड़ा भाई हमारे बीच से गया है. मैं उन्हें दुख भरी श्रद्धांजली अर्पित करता हूं. उनके परिवार को इस दुख की घड़ी से बाहर आने की शक्ति ईश्वर प्रदान करे, मैं ऐसी ईश्वर से प्रार्थना करता हूं.

यह भी पढ़ें: अजित पवारः राजनीति के पथ पर चाचा से सीखा चलना और बन गए सियासत के बादशाह

“यह बहुत दुखद और दर्दनाक हादसा है”
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि यह बहुत दुखद और दर्दनाक हादसा है. आज सुबह, जब हमने बारामती में प्लेन क्रैश की खबर सुनी और यह भी कि हमारे प्रिय अजित पवार उसमें सवार थे, तो हमने भगवान से प्रार्थना की कि किसी भी हालत में कोई बुरी खबर हम तक न पहुंचे.

“ऐसे व्यक्ति को खोना बहुत दुख की बात है”
शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत (Arvind Sawant)ने कहा कि “बहुत दुखी हूं, व्यथित हूं. उनके काम के बारे में मैं कहू्ं तो वे हां कह दें तो आपको चिंता करने की बात नहीं है. वे कभी भी राजनीतिक ना नहीं कहते थे. राजनीति में उन्होंने कई सारे कदम उठाए. पवार परिवार के ऊपर आज पहाड़ गिरा है. आज उनके क्षेत्र में जो भी प्रगति दिखती है उसमें उनका बहुत बड़ा योगदान है. ऐसे व्यक्ति को खोना बहुत दुख की बात है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

2

2