KBP Times

लाउडस्पीकर की आवाज कम रखने पर विवाद, आसनसोल में भड़की हिंसा, पुलिस चौकी में तोड़फोड़-पथराव

violence over Loudspeaker volume

Loudspeaker : पश्चिम बंगाल में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों की आवाज को रखने के आदेश जारी होने के बाद शुक्रवार की रात को आसनसोल में हिंसा भडक उठी। रेलपार इलाके में भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और पथराव किया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। जानकारी के अनुसार पुलिस प्रशासन ने राज्य सरकार के निर्देश पर आसनसोल के कई हिस्सों में लाउडस्पीकर की आवाज कम रखने को कहा था। इसी सिलसिले में दिन में रेलपार इलाके में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत हुई थी। शाम को बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी पहुंच गए। भीड़ ने चौकी पर पथराव किया। पुलिस और आम लोगों के वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को चोट आई है।

इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

तनाव के बाद इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। पुलिस के डिप्टी कमिश्नर वीजी सतीश पसुमार्थी ने मीडिया को बताया कि अब स्थिति कंट्रोल में है। सीसीटीवी फुटेज की पहचान की जा रही है। घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सीएम सुवेंदु के फैसले

राज्य के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पांच फैसले लेकर उस पर अमल के निर्देश जारी किए है। जिनमें घार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई। पुलिस को निर्देश दिए कि वे सभी इलाकों में लाउडस्पीकर की आवाज की निगरानी करें। राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में सुबह की असेंबली में वन्दे मातरमश् को अनिवार्य कर दिया है। सभी स्टूटेंट्स को इसमें शामिल होना पड़ेगा।
बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग के लिए बीएसएफ को 45 दिन के भीतर जमीन ट्रांसफर करने का फैसला लिया गया। बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के किसी भी मवेशी की हत्या पूरी तरह से बैन। फिटनेस सर्टिफिकेट केवल नगरपालिका के अध्यक्ष, पंचायत समिति के प्रमुख और सरकारी पशु चिकित्सक के साथ मिलकर जारी किया जाएगा। राज्य में बीएनएस लागू करने की आधिकारिक मंजूरी दी। आरोप है कि ममता सरकार ने राज्य में पुराने आईपीसी और सीआरपीसी की जगह नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) को लागू नहीं किया था।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

India A with Sri Lanka

ट्राई सीरीज में इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए को 266 रन का दिया टारगेट, सूर्यवंशी फिर हुए फेल

Narendra Modi

अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का PM मोदी ने किया स्वागत, कहा- दुनिया भर में गंभीर…

suchita ugale sucide

‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले की मौत, घर में मिली लाश, कुछ घंटे पहले पोस्ट की रील

cockroach janta party

कॉकरोच जनता पार्टी का आज जयपुर में प्रदर्शन, फाउंडर अभिजीत दीपके पहुंचे

NCPI

बागी TMC सांसद ने चौंकाया, NCPI में विलय की घोषणा, बोले-NDA के साथ काम करेंगे

US-Iran Peace Deal

खत्म होगी अमेरिका-ईरान की जंग! अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर राजी, 19 जून को होंगे दस्तखत

Rail accident

ट्रेन में आग की अफवाह से घबराकर यात्री उतरे, दूसरी ट्रेन की चपेट में आकर चार की मौत

AC smart feature

AC में छिपे हैं स्मार्ट फीचर्स जिससे खत्म की जा सकती है कमरे की उमस

PM Modi France Visit

“भारत और फ्रांस का रिश्ता कुछ ऐसा…” फ्रांस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम में बोले PM मोदी

2

2