KBP Times

केजरीवाल का पीएम आवास तक मार्च, पुलिस ने रोका, आप नेता धरने पर बैठे

arvind kejriwal at pm house

Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ई 20-फ्यूल के खिलाफ पीएम आवास तक मार्च निकाला लेकिन पुलिस ने फिरोजशाह कोटला रोड पर पहले ही रोक लिया जिस पर आप नेता धरने पर बैठ गए। केजरीवाल ने घोषणा की थी कि वह पीएम आवास तक मार्च निकाल कर प्रधानमंत्री को 2 लाख लोगों की चिट्ठियां सौंपेंगे जिसमें ई 20 फ्यूल की अनिवार्यता खत्म करने और आम जनता को पेट्रोल पंप पर शुद्व पेट्रोल लेने का विकल्प मिलने की मांग की गई है।

केजरीवाल को पीएम आवास तक मार्च

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ई 20 पेट्रोल के विरोध में प्रधानमंत्री आवास तक मार्च से पहले मीडिया से कहा कि 2.3 लाख लोगों ने ई 20 के खिलाफ प्रधानमंत्री को चिट्ठियां लिखी हैं। वे लोगों की चिट्ठियां पीएम को सौंपेंगे। केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम आवास तक मार्च की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि वे अपने साथ 100 लोगों को लेकर जाएंगे।

अमेरिका के आगे झुके

केजरीवाल का आरोप है कि भारत ने अमेरिका से इथेनॉल खरीदने के लिए ट्रम्प के सामने घुटने टेक दिए हैं। प्रधानमंत्री अमेरिका से एथेनॉल मंगाकर देश के लोगों पर थोप रहे हैं, जिससे लोगों की गाड़ियां खराब हो रही हैं। यह ठीक नहीं है। केजरीवाल का दावा है कि उन्हें इस चिट्ठी का कोई जवाब नहीं मिला। इसलिए अब वे खुद पीएम आवास जाकर जनता की साइन की हुई याचिकाएं सौंपेंगे। आम आदमी पार्टी संयोजन ने यह मांग भी रखी है कि पेट्रोल पंपों पर शुद्ध पेट्रोल और ई 20 दोनों के ऑप्शन मिलने चाहिए। ई 20 पेट्रोल की कीमतों में कटौती की जाए।

बीजेपी बोली- केजरीवाल अराजकता की राजनीति कर रहे

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने केजरीवाल के मार्च के ऐलान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस और केजरीवाल के बीच देश का नंबर 1 अराजकतावादी बनने की होड़ का हिस्सा है। मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि जब से कांग्रेस ने पीएम आवास पर प्रदर्शन किया है, केजरीवाल खुद को पीछे महसूस कर रहे हैं। बिना परमिशन धरना-प्रदर्शन करना और फिर विक्टिम कार्ड खेलना केजरीवाल की पुरानी राजनीतिक शैली है। उन्होंने दावा किया कि जब पुलिस उन्हें बिना अनुमति के पीएम आवास में घुसने से रोकेगी, तो केजरीवाल फिर से यही कहेंगे कि सरकार ने उनसे बात करने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें –तमिलनाडु पुलिस ने नेता विपक्ष स्टालिन को लिया हिरासत में, अभिनेत्री तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी

यह भी देखें – जयपुर में UGC कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज | महिपाल सिंह मकराना की सरकार को खुली चेतावनी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ravindr Bhati protest

उदयपुर कोर्ट से विधायक रविन्द्र भाटी कोविड आंदोलन मामले में दोषमुक्त

Shubham Rewad

जयपुर में आमरण अनशन कर रहे शुभम रेवाड़ ने इलाज लेने से किया इंकार और जल भी त्यागा

smart phone and cyber fraud

Smart Phone में जरुरी जानकारी Save नहीं करें, हो सकते हैं Cyber ठगी के शिकार

Rahul Gandhi

“RSS की सोच के पीछे एक बहुत खतरनाक…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बोला हमला

Ashok Gehlot

Ex CM गहलोत बोले-मानगढ़ धाम पर केंद्र की नीयत उजागर, भाजपा के लिए आदिवासी समाज केवल वोट बैंक

Masoud Pezeshkian

ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान की घटाई तकात! IRGC चीफ करेंगे अमेरिका से बातचीत

AAP

ब्यावर में श्री सीमेंट पर कथित प्रदूषण के आरोप, AAP ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

ayurved laboratary

आयुर्वेद रसायनशाला को PPP मॉडल पर सौंपने की तैयारी? कांग्रेस का विरोध

Turbulance in air india

ऊंचाई से अचानक नीचे आया विमान, लगे झटके, छत पर पड़ी दरार, 12 यात्री घायल

2

2