KBP Times

“..ऐसी छोटी-मोटी बातें…” महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार के निधन पर बोलीं कंगना रनौत

Ajit Pawar Plane Crash News

Ajit Pawar Plane Crash News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का आज( 28 जनवरी) एक दर्दनाक विमान हादसे में निधन हो गया. हादसा सुबह 8 बजकर 45 मिनट के करीब हुआ. जब उनका चार्टर विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उनके निधन पर तमाम राजनेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. इसी कड़ी में पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हादसे पर दुख जताते हुए हादसे की जांच की मांग की है. ममता बनर्जी के बयान पर अब भाजपा सांसद कंगना रनौत की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि हम सब दुख में हैं कि आज सुबह इतना बड़ा हादसा हुआ. हम सब संसद में इस बारे में बात कर रहे हैं कि बहुत से लोग हेलीकॉप्टर से यात्रा करते हैं. इसलिए, ऐसे समय में ऐसी छोटी-मोटी बातें करने के बजाय, उन्हें थोड़ा संयम दिखाना चाहिए.

“विश्वास नहीं हो रहा है ऐसी बात हुई है”
वहीं बारामती विमान दुर्घटना पर भाजपा सांसद अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि बड़ी ही दुखद घटना है. विश्वास नहीं हो रहा है ऐसी बात हुई है. अजीत पवार का जाना कोई सोच भी नहीं सकता था. अचानक उनका जाना संभव नहीं लगता है. तीन दिन पहले मेरी उनसे मुलाकात हुई थी. शायद ही मुझे लगा हो कि ये आखिरी मुलाकात होगी. हम दोनों ने मिलकर कैबिनेट में काम किया है. हमने कई मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया. वे अच्छे प्रशासक रहे, प्रशासन में उनकी अच्छी पकड़ रही. उन्होंने महाराष्ट्र में अपनी एक अलग छवि का निर्माण किया था.

यह भी पढ़ें: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का माघ मेले से वापस लौटने का ऐलान, कहा- “मुगलों के समय में नहीं हुआ वो हिंदू सरकारों…”

“वे अनुशासनप्रिय नेता थे”
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण (Prithviraj Chavan) ने कहा कि आज सुबह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान की दुर्घटना की खबर सुनी. उस दुर्घटना में वे नहीं बचे. महाराष्ट्र की राजनीति में भारी नुकसान हुआ है. वे अनुशासनप्रिय नेता थे. अपनी समय बाध्यता के लिए वे मशहूर थे. 2010 के नवंबर में हम दोनों ने महाराष्ट्र के प्रशासक की जिम्मेदारी संभाली थी. मैं मुख्यमंत्री था और वे उपमुख्यमंत्री थे. बजट पेश करने में वे माहिर थे. पूरे महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था की नब्ज उन्होंने पहचान ली थी. महाराष्ट्र को उनसे बहुत उम्मीद थी लेकिन आज वे अचानक हमें छोड़कर चले गए. मैं पवार परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Share Market down

भारतीय शेयर बाजार का बुरा दिन, निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक स्वाहा

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

2

2