KBP Times

JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच ने नेमरा से निकाली सुधार यात्रा, महतो बोले- भ्रष्टाचार को खत्म करना होगा

JPSC JSSC

JPSC JSSC: झारखंड के रामगढ़ जिले के नेमरा से जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच की ‘भर्ती सुधार यात्रा’ की शुरुआत हुई. छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने आज (24 अगस्त) शिबू सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभियान शुरू किया. नेमरा से 24 जिलों के लिए निकली यह यात्रा भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की मांग को लेकर आयोजित की जा रही है. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि हमने सभी ग्रामीणों का आशीर्वाद लिया, पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया. हम 24 जिलों का दौरा शुरू कर रहे हैं. यह 24 जिलों, 24 संकल्पों और एक आवाज़ का अभियान भर्ती प्रक्रिया में सुधार के लिए आवाज़ उठाएगा. हम इस आवाज़ को हर गांव तक पहुंचाएंगे और इस अभियान से गांवों और शहरों को जोड़ने का काम करेंगे.

“धांधली न हो और लॉबिंग के ज़रिए कोई नौकरी न मिले”
देवेंद्र नाथ महतो ने आगे कहा कि यहां की व्यवस्था में भ्रष्टाचार को खत्म करना होगा, पेपर लीक को रोकना होगा और सरकार को भविष्य की सभी परीक्षाओं पर कार्रवाई करनी होगी. 45 विवादित परीक्षाओं पर लिया गया फ़ैसला कायम रहना चाहिए. चाहे यह मामला हाईकोर्ट जाए या कहीं और, यह आदेश लागू रहना चाहिए. हम खाना-पीना छोड़कर यह लड़ाई लड़ रहे हैं, इसलिए आज हम संकल्प ले रहे हैं कि भविष्य में किसी भी परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो, सरकार गारंटी दे कि कोई पेपर लीक न हो, कोई धांधली न हो और लॉबिंग के ज़रिए कोई नौकरी न मिले.

“सबको इंसाफ मिले, सबको न्याय मिले”
वहीं एक प्रदर्शनकारी छात्रा ने भर्ती सुधार यात्रा पर कहा कि हम लगातार लड़ाई लड़ रहे थे और माननीय मुख्यमंत्री ने बहुत ही खुशी की घोषणा की थी. सारे अभ्यर्थी बहुत ज़्यादा खुश थे, लेकिन इसमें कुछ अभ्यर्थी थे जो दुखी थे, जिनकी नियुक्ति हो चुकी थी, लेकिन मामला हाई कोर्ट में चला गया, स्टे लग गया. इसको लेकर फिर से जो दूसरे अभ्यर्थी थे, वो गंभीर रूप से हताश हो चुके हैं. तो बस यही कहना है कि सबको इंसाफ मिले, सबको न्याय मिले.

यह भी पढ़ें: “युवाओं में बहुत बेचैनी, निराशा और हताशा…” नीति आयोग की रिपोर्ट पर बोलीं प्रियंका गांधी

 

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

JPSC JSSC

JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच ने नेमरा से निकाली सुधार यात्रा, महतो बोले- भ्रष्टाचार को खत्म करना होगा

NITI Aayog Report

“युवाओं में बहुत बेचैनी, निराशा और हताशा…” नीति आयोग की रिपोर्ट पर बोलीं प्रियंका गांधी

Abhijeet Dipke

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दीपके की चिट्ठी, सभी शिक्षा मंत्रियों से मांगा 6 सवालों का जवाब

Thalapathy Vijay

थलपति विजय को प्रधानमंत्री देखना चाहती है TVK, कांग्रेस ने कसा तंज- 272 सांसदों का समर्थन…

Yogi Adityanath

“बेशर्मी की भी एक सीमा होती है…” ‘मछली भोज’ विवाद पर CM योगी का अजय राय पर हमला

Sugar Price Hike India

चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- एथेनॉल बनाने में गन्ना यूज़…

Vande Mataram Controversy

“देश को बांटने की साजिश…” वंदे मातरम को लेकर शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस पर साधा निशाना

National Space Day 2026

“रिस्क लेने वाले को भरोसा रहता…” स्पेस स्टार्टअप्स के CEO-फाउंडर्स से बातचीत के दौरान बोले PM मोदी

Ashutosh Ranka

“हम पीछे हटने वाले लोग नहीं…” CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका की सरकार को चेतावनी

2

2