KBP Times

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से बदसुलूकी, PCI ने की कार्रवाई की मांग

PCI demond action on police

PCI Demond : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (PCI) ने जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा पत्रकारों के साथ बदसलूकी पर नाराजगी जाहिर की है। प्रेस क्लब ने दिल्ली पुलिस से महिला पत्रकार की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करने और पत्रकारों को आजाद और सुरक्षित माहौल में रिपोर्टिंग करने की सुविधा देने की मांग की है।

दिल्ली पुलिस के व्यवहार से निराश

प्रेस क्लब ने कहा कि वह जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों के साथ दिल्ली पुलिस के व्यवहार से हैरान और निराश हैं. क्लब ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों को अपनी पेशेवर जिम्मेदारियां निभाने और बिना किसी डर के सार्वजनिक गतिविधियों को रिकॉर्ड करने की आजादी होनी चाहिए. देश की राजधानी के अहम इलाकों में पत्रकारों को काम करने से रोकना मीडिया की आजादी को लेकर चिंता पैदा करता है।

पत्रकारों को सुरक्षा मिलनी चाहिए

क्लब ने दिल्ली पुलिस से महिला पत्रकार की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि पत्रकारों को पर्याप्त जगह और सुरक्षा मिलनी चाहिए ताकि उन्हें कथित आक्रामकता या धमकियों का सामना न करना पड़े. प्रेस क्लब ने जंतर-मंतर और आस-पास के इलाकों में इंटरनेट बैन पर भी आपत्ति जताई और स्वतंत्र रिपोर्टिंग के अधिकार पर जोर दिया।

शिकायतें क्राइम ब्रांच को सौंपी

इस बीच, दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 3 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. शिकायतों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए इन्हें क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है. दिल्ली पुलिस डीसीपी नेहा यादव के मुताबिक, ये शिकायतें नई दिल्ली जिला पुलिस को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली थीं. अधिकारी ने कहा कि क्राइम ब्रांच आरोपों की विस्तृत जांच करेगी और शिकायत करने वाली महिला पत्रकारों समेत संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे. जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

थाने के बाहर आप नेताओं का प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज, संजीव झा और कुलदीप कुमार समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता इस मामले को लेकर संसद मार्ग पुलिस थाने पहुंचे. उन्होंने एक महिला पत्रकार के साथ कथित बदसलूकी के लिए ।ब्च् विवेक भगत के खिलाफ थ्प्त् दर्ज करने की मांग की. साथ ही पुलिस स्टेशन के बाहर सड़क पर बैठ गए और नारे लगाए. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस मामले पर मुकदमा होना चाहिए. जिसने मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा था उसको गिरफ़्तार किया. जब मंत्री प्रवेश वर्मा ने थप्पड़ मारा उस पर मामला दर्ज नहीं किया गया।

कानून सभी के लिए एक जैसा हो

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस मामले में केस दर्ज किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए एक जैसा होना चाहिए और अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग कानून नहीं हो सकते. उन्होंने आरोप लगाया कि महिला पत्रकार की शिकायत के बावजूद अभी तक थ्प्त् दर्ज नहीं की गई है और मामला क्राइम ब्रांच को सौंपे जाने के बाद भी शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए. प्रदर्शन के दौरान पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती भी देखी गई।

यह भी पढ़ें –कैप्टन स्मित की बहादुरी पर गांधी परिवार से भाजपा का सवाल- खामोशी क्यों ?

यह भी देखें – जयपुर में कांग्रेस सेवा दल का ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’ | भजन के जरिए अनोखा विरोध | Congress Protes

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2