BJP on Gandhi : फ्लाईदुबई फ्लाइट के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार पर देश में सियासत होने लगी है। बीजेपी ने गांधी परिवार इस बारे में बयान मांगा है। बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल और प्रियंका गांधी से सवाल करते हुए कहा कि बुरहान, अफजल पर आंसू बहाने वाले कैप्टन स्मित पर चुप क्यों हैं? उन्होंने पूछा कि बुरहान वानी, याकूब मेमन पर तुरंत मुखर होने वाले गांधी परिवार के मुंह से स्मित मछार पर एक शब्द भी क्यों नहीं निकला? दरअसल बीजेपी चाहती है कि गांधी परिवार इस मामले में अपना बयान जारी करे हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिार्जुन खरगे ने कैप्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ का पोस्ट किया था।
गांधी परिवार की खामोशी पर भाजपा
भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जाकिर नाइक को शांति का मसीहा बताने वाले, अफजल गुरु को हालात का मारा कहने वाले, बुरहान वानी को भटका हुआ नौजवान बताने वाले, याकूब मेमन की फांसी को ‘न्यायिक हत्या’ करार देने वाले, बाटला हाउस एनकाउंटर पर आंसू बहाने वाले, भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मछार पर चुप क्यों हैं? हम इस मामले पर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से सीधा जवाब चाहते हैं।
खरगे ने की थी मछार की बहादुरी की जमकर
बीजेपी का साफ निशाना राहुल, सोनिया और प्रियंका गांधी की तरफ है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्दुन खरगे ने 1 अक्टूबर को कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी की जमकर तारीफ की थी। खरगे ने ट्वीट कर कहा, जब कॉकपिट में उन पर हमला हुआ, तब कैप्टन स्मित और उनके क्रू ने अद्भुत सूझबूझ और असाधारण हिम्मत दिखाई। खरगे ने कहा कि स्मित ने अपनी जान की परवाह किए बिना विमान में सवार लगभग 180 यात्रियों की जिंदगी बचाई. उन्होंने कहा कि कुछ लोग विमान में सबको मारने की जो साजिश कर रहे थे, कैप्टन ने अपनी जांबाजी से उस खतरनाक साजिश को फेल कर दिया।
भारत को ऐसे बहादुर लोगों की जरूरत- खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कैप्टन स्मित के माता-पिता और पूरे परिवार को बधाई दी और कहा कि भारत को ऐसे बहादुर लोगों की बहुत जरूरत है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट और मीडिया से बातचीत में खरगे ने कैप्टन स्मित के जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की दुआ की. वहीं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी स्मित की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित मछार की हिम्मत, तेज सोच और दृढ़तापूर्वक की गई कार्रवाई हमेशा प्रेरणादायक बनी रहेगी. उन्होंने जो किया, उसे देखकर पूरा देश उनकी तारीफ कर रहा है।
यह भी पढ़ें –मुंबई में ठाकरे ब्रदर्स का CEC के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
यह भी देखें – जयपुर में कांग्रेस सेवा दल का ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’ | भजन के जरिए अनोखा विरोध | Congress Protest



