KBP Times

इजरायल-अमेरिका ने तबाह किया ₹3800 करोड़ का पुल, गुस्साएं ईरान की मिडिल ईस्ट के 8 ब्रिज उड़ाने की धमकी

Middle East war

Middle East war:अमेरिका-इजरायल ने गुरुवार को ईरान के अलबोर्ज इलाके में बड़ा मिसाइल अटैक किया. करज शहर में B1 बिज्र पर हमला कर उसे तबाह कर दिया. जिससे इलाके में अंधेरा छा गया. इलाके की पॉवर सप्लाई भी प्रभावित हुई. B1 बिज्र इसी साल शुरू हुआ था, इसे मिडिल ईस्ट का सबसे ऊंचा पुल माना जाता था. इसी साल शुरू हुए इस पुल को बनाने में करीब ₹3,800 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. इस हमले के बाद अब ईरान ने मिडिल ईस्ट के 8 बड़े पुलों की लिस्ट जारी कर उन्हें तबाह करने की धमकी दी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईरान की लिस्ट में कुवैत, UAE, सऊदी अरब और जॉर्डन के कई महत्वपूर्ण पुल शामिल है. शेख जाबेर अल-अहमद समुद्री पुल (कुवैत) शेख जायद ब्रिज, अल मकता ब्रिज, शेख खलीफा ब्रिज( UAE), किंग फहद कॉजवे (सऊदी अरब-बहरीन) जॉर्डन के डामिया, किंग हुसैन और अबदून ब्रिज शामिल हैं.

ईरान में अबतक 6500 लोग अस्पताल में भर्ती
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में ईरान में 148 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिसके बाद अस्पताल में भर्ती लोगों की संख्या अब 6,500 से ज्यादा हो गई है. इन आंकड़ों में सैनिक और आम नागरिक दोनों शामिल है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ईरान में हेल्थ फैसिलिटी पर हो रहे हमलों पर गंभीर चिंता जताई है. 1 मार्च के बाद से ईरान में स्वास्थ्य सुविधाओं पर 20 से ज्यादा हमलों की पुष्टि हुई है. यहां कम से कम नौ लोगों की मौत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का ईरान पर जीत का दावा, कहा- अहम मकसद पूरा होने वाला है…

हिजबुल्लाह के 15 लड़ाके मारे जाने का दावा
इजराइल की सेना ने दावा किया है कि दक्षिण लेबनान में किए गए एक हवाई हमले में हिजबुल्लाह के 15 लड़ाके मारे गए हैं. सेना के अनुसार, दक्षिण लेबनान के पश्चिमी क्षेत्र में 146वीं डिवीजन के सैनिकों ने इन लड़ाकों की पहचान की थी. वहीं दूसरी तरफ एक रिपोर्ट्स के मुताबिक हिजबुल्लाह ने पिछले 24 घंटे में इजरायल पर करीब 200 रॉकेट दागे हैं. इजरायल का कहना है कि फिलहाल हिजबुल्लाह को पूरी तरह खत्म करना उसका टारगेट नहीं है. बल्कि वे हिजबुल्लाह को कमजोर कर रहे हैं और आगे चलकर इसे खत्म किया जाएगा.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2