KBP Times

इजरायल के तेल अवीव शहर पर ईरान का मिसाइल अटैक, कई लोग घायल, समझौते के लिए ट्रंप लगा रहे जोर

Middle East war

Middle East war:अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज(24 मार्च) 25वां दिन है. इसी बीच ईरान ने इजरायल के सबसे बड़े शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला किया है. ईरानी मिसाइल शहर में गिरने से जोरदार धमाका हुआ है. घटना की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बल और बचाव दल मौके पर पहुंचे. तेल अवीव की सड़कों पर चारों तरफ धुआं और मलबा फैल गया. लोग डर की वजह से घरों में छुप गए. इजरायली सेना ने कहा कि मिसाइल को आंशिक रूप से रोक लिया गया था. लेकिन कुछ हिस्सा शहर में गिर गया. हादसे में कई लोग घायल हुए हैं. इजरायल की सेना ने तुरंत हाई अलर्ट जारी कर दिया. पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान को इस हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.

वहीं इजरायली वायुसेना ने जवाही हमले की तैयारी शुरू कर दी है. शहर में सुरक्षा बलों ने गश्त बढ़ा दी है लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है. स्कूल और कई सार्वजनिक जगहों को बंद कर दिया गया. बता दें कि युद्ध शुरू होने से लेकर अब तक इजरायल में 4,829 घायल लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. उसमें से 111 का इलाज अभी भी चल रहा है.

ईरान ने ली हमले की जिम्मेदारी
इजरायल के तेल अवीव में हुए हमले की जिम्मेदारी ईरान ने ली है. ईरान की तरफ से कहा गया है कि डिमोना न्यूक्लियर सेंटर और लेबनान में इजरायली हमलों का जवाब है. ईरानी सेना का बयान था कि अगर इजरायल ने ऐसे ही हमले जारी रखे तो और ज्यादा ताकतवर तरीके से जवाब दिया जाएगा. ईरान का कहना है कि वो सिर्फ आत्मरक्षा कर रहा है. अमेरिका, ब्रिटेन और कई यूरोपीय देशों ने हमले की निंदा की है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इजरायल को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार है. वहीं संयुक्त राष्ट्र की तरफ से दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की गई है.

यह भी पढ़ें: “3,75,000 से ज़्यादा भारतीय सुरक्षित लौट आए हैं…” मिडिल ईस्ट जंग पर राज्यसभा में बोले PM मोदी

ईरान के साथ समझौता करने के लिए ट्रंप की कोशिश जारी
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, तीन वरिष्ठ इजरायली अधिकारियों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ समझौता करने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं. लेकिन इस बात की संभावना कम ही है कि ईरान अमेरिका की मांगों पर सहमत होगा.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2