KBP Times

जंग के बीच ईरान को बड़ा झटका, इजरायल की एयर स्ट्राइक में IRGC प्रवक्ता मोहम्मद नैनी की मौत

Mohammad Naeini

Middle East war: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. इजरायल के एयर स्ट्राइक में ईरान को बड़ा झटका लगा है. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स(IRGC) के प्रमुख प्रवक्ता बिग्रेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी की मौत हो गई है. बता दें कि IRGC के सभी अधिकारिक बयान और प्रोपगैंडा नैनी की मंजूरी के बाद ही जारी किए जाते थे. जुलाई 2024 में IRGC के कमांडर-इन-चीफ हुसैन सलामी ने इस पद पर नियुक्त किया था. वे ईरान-इराक युद्ध के अनुभवी सैनिक थे. जंग के दौरान वे जख्मी भी हुए थे.

नैनी ने नई मिसाइलों-ड्रोनों के जल्द प्रयोग की कही थी बात
मिडिल ईस्ट युद्ध के दौरान अभी कुछ दिनों पहले उन्होंने दावा किया था कि ईरान कम से कम 6 महीने तक चलने वाले हाई इंटेंसिटी वाले युद्ध के लिए पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने कहा कि कई नई पीढ़ी की मिसाइलों और ड्रोनों का अभी तक उपयोग नहीं किया गया है, जो अभी जल्द ही इस्तेमाल होंगी. बताया जा रहा है कि सेमी-ऑफिशियल तस्लीम न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में नैनी ने कहा था कि क्या ट्रंप ने नहीं कहा था कि ईरान की नेवी डिस्टॉय हो गई है. अगर ऐसा है तो वो अपनी हिम्मत दिखाए और पर्शियन गल्फ में अपने जहाज भेजे. उन्होंने यह भी दोहराया है कि युद्ध के बावजूद ईरान मिसाइल प्रोडक्शन जारी रखे हुए है और कोई बड़ी कमी नहीं है.

यह भी पढ़ें: ईद पर हिंसा की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, हाई कोर्ट ने दिए थे आदेश

नैनी ने कहा-मिसाइल फील्ड में कोई चिंता नहीं है
बिग्रेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी ने कहा था कि मिसाइल फील्ड में बिल्कुल कोई चिंता नहीं है. स्टॉक में कोई बड़ी कमी नहीं है और प्रोडक्शन आश्चर्यजनक स्तर पर जारी है. नैनी ने आगे कहा कि ईरान के दुश्मनों के लिए सरप्राइज तैयार है. जितना युद्ध आगे बढ़ेगा, उतना ही जटिल और अनएक्सपेक्टेड डेवलपमेंटस होंगे. इजरायल और अमेरिका ने एक बार फिर से ईरान पर हमले तेज कर दिए हैं. अमेरिकी जंगी जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की तरफ बढ़ रहे हैं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Randeep Surjewala

“अमित शाह का आदेश है FIR दर्ज नहीं होगी…” कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना

Congress protest outside vidhaansabha

विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा, नारेबाजी के बीच UCC बिल पेश

TATA Motors car

TATA मोटर्स की कारें अगले महीने से 25000 रुपये तक होंगी मंहगी, लागत का दबाव

Sharmila-Kangna

वंदे मातरम् गाने पर फिल्म अभिनेत्रियों में छिड़ी वैचारिक जंग, शर्मिला टैगोर के बयान पर कंगना की प्रतिक्रिया

Imran Khan back to jail from hospital

पाक के पूर्व PM इमरान खान को अस्पताल से फिर भेजा जेल, डॉक्टर बोले- जेल में रखना सुरक्षित

Rahul Gandhi on dharna

छात्र को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल, प्रियंका गांधी

CJP and workers beated

जयपुर में एक बाड़े में चल रहे स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता रांका पर हमला

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

2

2