KBP Times

इंदौर में जहरीले पानी से अबतक 17 मौत, 9416 लोगों की जांच, पटवारी बोले- कुर्सियों पर अहंकार

Indore Contaminated Water Crisis

Indore Contaminated Water Crisis: मध्यप्रदेश के इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से लोगों की मौत का आकंड़ा लगातार बढ़ रहा है. 17 लोगों की मौत के बाद भी हालात संभल नहीं पा रहे हैं. 7 दिन से भागीरथपुरा में मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है. संजीवनी क्लीनिक पर रविवार को 65 नए मरीज मिले. इनमें से 28 लोगों को दस्त की शिकायत थी. जांच के बाद कुछ मरीजों को दवा देकर भेज दिया गया और कुछ को रेफर करना पड़ा.

142 मरीजों का इलाज का जारी

रविवार दोपहर तक जहां 16 मौतों का आंकड़ा था. रविवार दोपहर 1 बजे के करीब शिव विहार कॉलोनी धार के रहने वाले रिटायर्ड पुलिसकर्मी ओमप्रकाश शर्मा की मौत हो गई. वहीं बॉम्बे हॉस्पिटल में 11 मरीज आईसीयू में भर्ती थे, जिनमें से चार मरीजों को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया. अलग-अलग अस्पतालों में 142 मरीजों का इलाज जारी है.

2354 घरों का सर्वे किया

वहीं 4 जनवरी को स्वास्थ विभाग ने 2354 घरों का सर्वे किया. इस दौरान 9416 लोगों की जांच की गई, जिसमें 20 नए मरीज मिले. CMHO डॉ. माधव हसनी ने बताया कि क्षेत्र में 5 एम्बुलेंस भी तैनात की गई है. प्रभावित क्षेत्र के हर घर में 10 ओआरएस पैकेट और 30 जिंक की गोलियां बांटी गई. 17 टीमें लगातार लोगों को जागरूक करने में लगी है.

अमेरिकी कोर्ट में वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो की पहली पेशी आज

मामले पर राजनीति तेज

इंदौर में दूषित पानी से मौतों को लेकर प्रदेश में राजनीति भी बढ़ती जा रही है. प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मोहन सरकार को घेरा है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि 15 दिन बीत गए, लेकिन इंदौर का तथाकथित स्मार्ट प्रशासन और सरकार अब तक दूषित पानी की लीकेज तक नहीं ढूंढ पाई. यानी इंदौर के लोग आज भी दूषित पानी पीने को मजबूर हैं? 35 से अधिक पानी के सैंपल में गंदा पानी मिला है.

लोगों की जान के साथ खिलवाड़ जारी

उन्होंने आगे लिखा कि आखिर ट्रिपल इंजन की सरकार इतने वर्षों से कर क्या रही थी? आज इंदौर में लोगों की जान के साथ खिलवाड़ जारी है और 16 मौतों के जिम्मेदार लोग कुर्सियों पर अहंकार के साथ जमे बैठे हैं, क्योंकि मोहन सरकार ने दोषी मंत्री और महापौर पर कार्रवाई करने के बजाय विपक्ष के नेताओं को जेल में डालना ज्यादा जरूरी समझा.

High Court के नए फैसले, Lawyers का विरोध,नाइट कोर्ट और वर्किंग शनिवार के खिलाफ 5 जनवरी को बहिष्कार!

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2