India-ShriLanka : श्रीलंका के बल्लेबाज सोनल दिनूषा के शतक की बदौलत श्रीलंका की टीम भारत के साथ दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ कराने में सफल हो गई हालांकि फिर भी भारत ने श्रीलंका के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज जीत ली है। भारत ने पहला मैच 165 रन से जीता था।
भारत की पकड़ में था मैच
कोलंबो इंटरनेशनल स्टेडियम में पहली पारी में 290 पर ऑलआउट होने के बाद श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। एक समय लग रहा था कि भारत की पकड़ मैच पर मजबूत हो गई है और मैच श्रीलंका के हाथ से निकल गया। लेकिन, सोनल दिनूषा ने दूसरी पारी में नाबाद 133 रन की पारी खेलकर मैच बचाया। गुरुवार को आखिरी दिन का खेल समाप्त होने में 17 ओवर बचे थे। तभी दोनों कप्तानों ने हाथ मिला लिया। इस मौके पर श्रीलंका ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 429 रन बना लिए। उसकी बढ़त 216 रन हो गई थी। भारत ने पहली पारी 503/9 पर घोषित की थी।
दोनों कप्तानों ने हाथ मिलाया
154 ओवर के बाद दोनों कप्तानों ने हाथ मिला लिया है। सोनल दिनूषा 133 रन पर नाबाद रहे।
यह भी पढ़ें –PM मोदी का युवाओं और खिलाड़ियों से संवाद, बोले- Screen से ज्यादा चाहिए Playground
यह भी देखें- पांच साल में कितना हुआ विकास? वार्ड 6 की जनता ने बताई जमीनी हकीकत



