KBP Times

दिल्ली पुलिस बोली- आरोपी की 72 घंटे में गिरफ्तारी, SC-ST एक्ट भी लगेगा; CJP का प्रदर्शन समाप्त

CJP protest in delhi

CJP : कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली के प्रदर्शन के दौरान अपने कार्यकर्ताओं या उनके परिजनों पर हमले को लेकर दोषियों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हो उठी है। कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट मामले में CJP ने आज दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में प्रदर्शन किया । CJP की मांग थी कि आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ तुरंत कार्रवाई हो। पुलिस और CJP प्रतिनिधियों के बीच करीब 3 घंटे बैठक चली। पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ SC/ST एक्ट लगेगा और 72 घंटे के अंदर गिरफ्तारी होगी। आज सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे। वे सीजेपी कार्यकर्ता नीशू आजाद और उनके पिता संजय कुमार के लिए न्याय की मांग कर रहे । सौरव दास का कहना है कि संजय कुमार पर हुए कथित हमले के मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है, लेकिन डेढ़ महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की ।

राहुल निशु के साथ खड़े रहेंगे

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने X पर पोस्ट कर निशु को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि निशु अपने समुदाय और छात्रों के अधिकारों के लिए आवाज उठाती हैं, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया और पूछा कि आरोपी के खिलाफ अब कार्रवाई होगी या नहीं। राहुल के समर्थन के बाद निशु ने कहा कि अब उसे न्याय मिलने की उम्मीद है। उसने कहा कि राहुल जैसे बड़े नेता का साथ मिलने से भरोसा बढ़ा है और उसे उम्मीद है कि स्वतंत्र भारद्वाज को जेल भेजा जाएगा।

नीशू आजाद के पिता पर हमले का आरोप

बता दें कि सीजेपी कार्यकर्ता नीशू आजाद ने जुलाई में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। इसी दौरान उसके पिता संजय कुमार पर हमला हुआ। नीशू का आरोप है कि हमले में उनके पिता के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। उनका कहना है कि घटना के बाद एफआईआर दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी ने भी हमले की बात स्वीकारी है।

स्वतंत्र भारद्वाज का वीडियो नीशू ने शेयर किया

सोशल मीडिया पर वायरल पॉडकास्ट क्लिप में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज ने यह दावा किया कि उसने ही नीशू के पिता संजय कुमार का सिर फोड़ा था। 60 टांके लगाने पड़े थे। राजनीतिक रसूख के चलते मैं बिना किसी बड़ी कानूनी कार्रवाई के बच निकला।

इसके बाद नीशू आजाद ने वीडियो पोस्ट कर कहा-

‘स्वतंत्र भारद्वाज का एक वायरल वीडियो हो रहा जिसमें वह खुद कबूल कर रहा है कि उसी ने मेरे पापा का सर फोड़ा था। उसके ऊपर धारा 307 लगनी चाहिए। हमने इस घटना के समय ही उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस कुछ कर ही नहीं रही है।

मैंने सेल्फ डिफेंस में कदम उठाया था

दूसरी ओर आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज ने अपनी सफाई में कहा, जिसे लोग हमला बता रहे हैं, वह वास्तव में आत्मरक्षा थी। अगर मैंने आत्मरक्षा में ऐसा नहीं किया होता, तो भीड़ मुझे पीट-पीटकर मार सकती थी या मेरी जान जा सकती थी। मेरे पास इसका वीडियो सबूत है। मुझे 10-15 लोगों ने घेर रखा था। जब मैंने आत्मरक्षा में कदम उठाया, तो उनके सिर में चोट लगी। दिल्ली पुलिस की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई थी। जांच अभी जारी है और मैं पूरी तरह सहयोग कर रहा हूं।

आरोपी खुलेआम अपराध कबूल कर रहा है

उधर सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान निशु के पिता संजय के साथ मारपीट की गई थी। हम लगातार न्याय की मांग करते रहे। अब दिल्ली में स्थिति ऐसी हो गई है कि आरोपी खुलेआम अपराध कबूल कर रहा है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने भाजपा के इशारे पर कोई कार्रवाई नहीं की। हम निशु और उनके पिता के साथ खड़े रहे हैं। हम पुलिस से हत्या का मामला दर्ज करने की मांग करेंगे।

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है स्वतंत्र भारद्वाज

स्वतंत्र भारद्वाज एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है, जो खुद को ‘स्वतंत्र सनातनी योद्धा’ बताता है। वह हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों पर सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट करता है और उसके करीब 1.8 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं। वह मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला बताया जाता है और फिलहाल दिल्ली में रहता है। जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान संजय कुमार से कथित मारपीट के मामले में उसका नाम सामने आया है।

यह भी पढ़ें –घने अंधेरे और मलबे में 9 दिन तक फंसे दो मजदूर जिंदा निकले, और लोगों के फंसे होने की आशंका

यह भी देखें –जयपुर में कान्हा की 300 साल पुरानी विरासत | Govind Dev Ji, Gopinath Ji और Kanak Vrindavan का रहस्य

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2