KBP Times

धर्मशाला कॉलेज छात्रा मौत मामले में CM सुक्खू का बड़ा बयान, कहा- बेटी ने जो..

Himachal Cm Sukhwinder Singh Sukhu

Dharamshala Student Death Case: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक डिग्री कॉलेज में रैगिंग की शिकार हुई छात्रा की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है. जिसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि धर्मशाला के मामले में बेटी ने जो बयान दिया है मैंने उसके आधार पर फैसला किया गया है कि जिस प्रोफेसर का नाम लेकर उसने बयान दिया है उसे तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाएगा. मामले में जांच विस्तार से की जाएगी. इसमें संलिप्त होगा उसके खिलाफ हमारी सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी.

दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी

वहीं मामले पर हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि धर्मशाला की घटना दुखद है, जहां एक बेटी की जान गई है. मामले में FIR हो चुकी है. जिला स्तर पर प्रशासन काम कर रहा है. हमने भी अपने स्तर पर कदम उठाए हैं. एडिशनल डायरेक्टर हायर एजुकेशन की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है, वे तीन दिन में अपनी रिपोर्ट देंगे. मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सरकार और विभाग सख्त कार्रवाई करेगा.

यह भी पढ़ें: आईपीएल 2026 से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान! BCCI की KKR को दो टूक

सरकार ऐसी घटनाओं को लेकर संवेदनशील”

कॉलेज छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में हिमाचल प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने कहा कि हमने मामले का संज्ञान लिया है. एसपी को कॉल किया और लिखित रूप से रिपोर्ट भी मांगी है. हमने उनसे आग्रह किया है कि मामले में हर पहलू की जांच होनी चाहिए. अगर कोई दोषी है तो उसे सजा होनी चाहिए. इसमें बेहतर तरीके से जांच होनी चाहिए. सरकार भी ऐसी घटनाओं को लेकर संवेदनशील है.

“गद्दार, भारत में रहने का हक नहीं…” शाहरुख खान पर भड़के BJP नेता और धर्मगुरु

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

2

2