New Governors Appoinment: बिहार महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों के राज्यपाल बदल गए हैं. इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और दिल्ली के एलजी भी बदल गए हैं. दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना को लद्धाख का नया लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया है. इसके अलावा तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया एलजी बनाया गया है.
किसे कहां भेजा गया?
हिमाचल प्रदेश के गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का गवर्नर बनाया गया.
तेलंगाना के गवर्नर जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का गवर्नर बनाया गया.
नंद किशोर यादव को नागालैंड का गवर्नर बनाया गया.
लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को बिहार का गवर्नर बनाया गया.
तमिलनाडु के गवर्नर आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का गवर्नर बनाया गया.
केरल के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर तमिलनाडु के गवर्नर का काम संभालेंगे.
लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का गवर्नर बनाया गया.
दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया.
तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया.
यह भी पढ़ें: जंग हमारे घर तक आ गई, अब तक चुप क्यों? – राहुल गांधी का पीएम मोदी से सवाल
नागालैंड गवर्नर बनने पर क्या बोले नंद किशोर यादव?
नागालैंड के नवनियुक्त राज्यपाल नंद किशोर यादव ने कहा कि मैं भारत सरकार का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने मुझे एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है. नागालैंड सीमावर्ती इलाका है और मैं संविधान की मर्यादा में नागालैंड के विकास के लिए अपनी भूमिका का निर्वाह करूंगा. उनके अलावा बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि मैं केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करता हूं. नंद किशोर यादव को अपार प्रशासनिक अनुभव, संगठन का अनुभव है और उनको नागालैंड के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया है. उनको बहुत शुभकामनाएं. निश्चित रूप से वो नागालैंड की बेहतरी के लिए काम करेंगे. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंद किशोर यादव को भारत सरकार ने (नागालैंड के)राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया है. इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बिहार से बनें.



