KBP Times

“बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं..” गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर बोला हमला

Giriraj Singh

Mamata Banerjee: बीते गुरुवार को कोलकाता में IPAC के प्रमुख प्रतीक जैन आवास पर ईडी ने छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौके पर पहुंची. वे यहां से एक फाइल और लैपटाप लेकर चली आईं. जिसके बाद से सियासी हलचल लगातार बढ़ी हुई है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि “महागठबंधन है क्या? जब चुनाव आते तब सब एक हो जाते हैं. बंगाल में सभी लोग कह रहे हैं कि ममता बनर्जी संविधान विरोधी हैं. आज तक देखा है कि कोई भी सीएम ईडी के पास से सारे दस्तावेज छीन लिया हो. आखिर उस कागज में कौन सा गुप्त चीजें थी.

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि ममता बनर्जी बंगाल को बांग्लादेश बनाने चाहती हैं बंगाल को घुपैठियों के हवाले करना चाहती है. बंगाल के हिंदओं को डर निकाल कर बंगाल को बचाने के लिए ममता बनर्जी को हटाना पड़ेगा.

ये जनता की अदालत में नहीं चलने वाला

वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रजातंत्र है, उन्हें जो करना है वो करेंगी. केंद्र सरकार को जनसेवा के पथ पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक-एक व्यक्ति तक जनसेवाएं पहुंचाना है. जिन लोगों को अब डर लगने लगा है क्योंकि जनता की अदालत का समय आ गया है. शायद ये प्रयोग उनका अंतिम कार्ड हो, लेकिन ये जनता की अदालत में नहीं चलने वाला.

यह भी पढ़ें:  “तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं…” लालू की बेटी रोहिणी का फिर छलका दर्द

भ्रष्टाचार से संबंधित सबूतों को नष्ट करने का तरीका था”

इसके अलावा कोलकाता में IPAC ऑफिस पर ED की रेड और CM ममता बनर्जी के विरोध पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा की भी प्रतिक्रिया आई. उन्होंने कहा कि ED की छापेमारी तथ्यों के आधार पर है और कोयले के भ्रष्टाचार से जुड़ी हुई है, 2020 से चल रही जांच का एक हिस्सा है. एक संवैधानिक स्तर पर बैठे हुए व्यक्ति द्वारा इस प्रकार का आचरण किया जाएगा, यह संभव नहीं था कि वो सीधे जाकर सबूतों को उठाकर ले जाएंगी. चुनाव में अपने आपको पीड़ित बनाकर वो आगे चलें, यह उनकी तैयारी है. क्या उनकी रणनीति यहां बांग्लादेशियों को बसाकर उनसे फर्जी वोट डलवाने की थी? यह अपने भ्रष्टाचार से संबंधित सबूतों को नष्ट करने का उनका तरीका था.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

2

2