KBP Times

“तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं…” लालू की बेटी रोहिणी का फिर छलका दर्द

Rohini Acharya

Rohini Acharya: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में लंबे समय से अंदरूनी खींचतान चल रही है. इसी बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बड़ी शिद्दत से बनाई और खड़ी की गई “बड़ी विरासत” को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती, “अपने” और अपनों के चंद षड्यंत्रकारी “नए बने अपने” ही काफी होते हैं. हैरानी तो तब होती है , जब “जिसकी” वजह से पहचान होती है, जिसकी वजह से वजूद होता है, उस पहचान, उस वजूद के निशान को बहकावे में आ कर मिटाने और हटाने पर “अपने” ही आमादा हो जाते हैं. जब विवेक पर पर्दा पड़ जाता है, अहंकार सिर पर चढ़ जाता है. तब “विनाशक” ही आंख-नाक और कान बन बुद्धि-विवेक हर लेता है.

भाई तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला

दरअसल, रोहिणी आचार्य ने बिना नाम लिए अपने भाई तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है. रोहिणी के बयान से बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है. बता दें कि इससे पहले बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद लालू परिवार की कलह खुलकर सामने आई थी. रोहिणी ने अपने भाई तेजस्वी पर कई बड़े आरोप लगाए थे. इसके साथ ही राजनीति और परिवार छोड़ने का ऐलान किया था.

यह भी पढ़ें: भारत में नए अमेरिकी राजदूत Sergio Gor ने की PM मोदी से मुलाकात, 12 जनवरी से संभालेंगे दूतावास की कमान

किसी घर रोहिणी जैसी बेटी ना हो

उन्होंने एक्स पर लिखा था मुझे गालियों के साथ बोला गया मैं गंदी हूं और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी. करोड़ों रूपए लिए, टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी.. सभी बेटी-बहन, जो शादीशुदा हैं उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा-भाई हो, तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को नहीं बचाएं, अपने भाई, उस घर के बेटे को ही बोले कि वो अपनी या अपने किसी हरियाणवी दोस्त की किडनी लगवा दे. सभी बहन-बेटियां अपना घर-परिवार देखें, अपने माता-पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे, अपना काम, अपना ससुराल देखें, सिर्फ अपने बारे में सोचें. मुझसे तो ये बड़ा गुनाह हो गया कि मैंने अपना परिवार, अपने तीनो बच्चों को नहीं देखा , किडनी देते वक्त न अपने पति, न अपने ससुराल से अनुमति ली. अपने भगवान, अपने पिता को बचाने के लिए वो कर दिया जिसे आज गंदा बता दिया गया. आप सब मेरे जैसी गलती, कभी, ना करे किसी घर रोहिणी जैसी बेटी ना हो.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

2

2