KBP Times

पूर्व IFS एस कृष्ण मोहन श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए महासचिव; ट्रस्ट बोला- घटना से हम शर्मिंदा

IFS S krishna

Ram Mandir : पूर्व IFS एस कृष्ण मोहन को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का नया कार्यकारी महासचिव बनाया गया है। मंदिर ट्रस्ट की पहली बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने बताया कि महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। चंपत राय की जगह एस कृष्ण को कार्यभार सौंपा गया है। गोविंद देव ने कहा कि चंपत राय ने कहा है कि जब तक अपराधी पकड़े नहीं जाते तब तक पद पर रहना सही नहीं है। जो हुआ वह कष्टदायी है। इससे हम सब दुखी हैं। चढ़ावा चोरी लज्जाजनक घटना है। ट्रस्टी के. पाराशर ने कहा था कि त्यागपत्र देते ही इसे स्वीकार करना ट्रस्ट के संविधान में हैं। इसलिए इस्तीफा स्वीकार किया गया। चंपत राय की अनुपस्थिति में नए ट्रस्टी रिटायर्ड IFS एस कृष्ण मोहन को कार्यवाहक महासचिव बनाया गया है। कृष्ण मोहन बोले- चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा दिलाएंगे। प्रबंधन की कमियों का फायदा उठाया गया, कमियों को दूर करेंगे ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो। समाज में अविश्वास है। विश्वास को दोबारा स्थापित करेंगे।

नए महासचिव कृष्ण मोहन बोले- कमियां  दूर करेंगे

राम मंदिर ट्रस्ट के नए महासचिव कृष्ण मोहन ने कहा- कहीं न कहीं प्रबंधन और संचालन में कमियां रह गईं थीं। जहां कहीं लूप होल्स हैं, अब इसे बंद करना है। इसका पूरा प्रयत्न करूंगा। समाज में जो माहौल बना है, इससे हमारे न्यास की छवि धूमिल हुई है। मेरा प्रयास रहेगा कि हम सभी न्यासी लोग इस धूमिल छवि को सही करने का प्रयास करेंगे। राम जन्म भूमि में जो दर्शनार्थी शिलाएं दान करते हैं। इसका हम सभी न्यासी उस लक्ष्य की प्राप्ति को पारदर्शी रूप से करेंगे। पारदर्शी रूप से हर बात को बताया जाएगा, दिखाया जाएगा। हमारे न्यास के प्रति जो अविश्वास की प्रकृति बनी है, उसे दूर किया जाएगा। आपका साथ चाहिए, मीडिया से निवेदन है, जो सत्य है, वही प्रकाशित करें। न्यास के अधिकृत लोगों से पूछकर ही प्रकाशित करें।

गोविंद देव गिरि बोले- झूठ का प्रपंच खड़ा किया जा रहा

गोविंद देव गिरी ने कहा- झूठ का प्रपंच खड़ा किया जा रहा है। अपराधियों को दंड मिलेगा। हमें न्यायालय पर विश्वास है। राम भक्तों का आभार व्यक्त करता हूं। अगर किसी को कोई शिकायत है तो कार्यालय में आकर मिलें। हम सभी सवालों का उत्तर देंगे। आस्था और विश्वास बनाए रखें। गोविंद देव गिरी ने कहा- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को आधार बनाकर संपूर्ण राष्ट्र में जो हो हल्ला मचाया गया है, उसका इरादा पाक साफ नहीं है। राम भक्ति के विरोध में करने वाले लोगों ने दिखावे के लिए आसाधारण काम किया है। इन लोगों ने कार सेवकों पर लाठियां चलवाई थीं। इनका मुख्य हेतु सभी हिंदू समाज को ध्यान में रखना चाहिए। हम लोग संकल्प करते हैं कि इस राम भक्ति को हम बरकार रखेंगे।

22 जुलाई को फिर ट्रस्ट की बैठक होगी

गोविंद देव गिरी ने कहा- हमारा काम पूरी पारदर्शिता रखना है। हम 22 जुलाई को फिर से बैठेंगे। तब तक एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट आ जाएगी। चोरी तो चोरी ही है, छिपे हुए अपराधी खोजे जाएंगे। एसआईटी अपना काम कर रही है।

यह भी पढ़ें : Maharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश से हाल बेहाल, 13 लोगों की मौत, पुणे में भूस्खलन में दबे कई घर

यह भी देखें: इनके बाप का था क्या राम मंदिर ?” BJP पर भड़के महिपाल सिंह मकराना | Ram Manidr | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2