Farooq Abdullah Attack: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने सदन में पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर हुए जानलेवा हमले की कोशिश पर कहा कि उनकी सुरक्षा खतरे में है. ऐसा माहौल वहां क्यों बना? क्योंकि जिस जम्मू-कश्मीर को कभी राज्य का दर्जा था, वहां आज पूरी सुरक्षा व्यवस्था केंद्र सरकार और अमित शाह के नियंत्रण में है. जब लॉ एंड आर्डर पूरी तरह केंद्र के हाथ में है तो वहां हालात इतने खराब क्यों हो रहे हैं कि वरिष्ठ नेताओं की जान पर बन आए? अगर एक मिनट की भी चूक होती, तो फारूक अब्दुल्ला की जान जा सकती थी. उन्हें तो उनके साथ मौजूद स्थानीय सुरक्षा कर्मियों ने बचा लिया.
“डर और हिंसा के माहौल में धकेला जा रहा है”
खरगे (Mallikarjun Kharge) ने आगे कहा कि मेरा सीधा सवाल है. क्या सरकार सचमुच उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहती है? अगर चाहती है तो पूरी सुरक्षा क्यों नहीं दी गई? सच्चाई यह है कि जब तक जम्मू-कश्मीर में राज्य का दर्जा बहाल कर लोकतांत्रिक सरकार नहीं बनेगी, तब तक वहां के लोग सुरक्षित महसूस नहीं करेंगे. आज की स्थिति साफ दिखाती है कि केंद्र के नियंत्रण में कश्मीर के लोग और नेता दोनों असुरक्षित हैं. जो लोग धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद और देश की एकता के लिए खड़े हैं, उन्हें डर और हिंसा के माहौल में धकेला जा रहा है.
आज आपने पढ़ा होगा कि जम्मू कश्मीर में डॉ फारूक अब्दुल्ला साहब पर हमला हुआ और उनकी सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा हो गया। ऐसा माहौल वहां क्यों बना? क्योंकि जिस जम्मू-कश्मीर को कभी राज्य का दर्जा था, वहां आज पूरी सुरक्षा व्यवस्था केंद्र सरकार और अमित शाह के नियंत्रण में है।
जब law and… pic.twitter.com/YDK0xnYllB
— Mallikarjun Kharge (@kharge) March 12, 2026 ;
यह भी पढ़ें: “हार का ठीकरा वो अपने ऊपर नहीं…” CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने पर बोले शाहनवाज हुसैन
“वो कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है”
मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) के सवाल खड़े किए जाने पर सदन में जेपी नड्डा ने कहा कि यह गंभीर मामला है. हम भारत सरकार की ओर से सदन को आश्वस्त करते हैं कि जितनी भी जांच की जरूरत होगी, कराएंगे. आरोपी को पकड़ लिया गया है. उसके मंसूबे का पता लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि किसी भी गंभीर घटना को राजनीतिक चश्मे से देखना राजनीतिक एंगल देना, उचित नहीं हैं. इस नतीजे पर पहुंच जाना कि स्टेटहुड की वजह से ऐसा हुआ, उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार के मंसूबे को लेकर जो कहा गया है वो कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है. यह निंदनीय है.



