KBP Times

रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का छापा, 10 ठिकानों पर टीम पहुंची

Jauhar University

Jauhar University : आज सुबह रोज की तरह जौहर यूनिवर्सिटी खुली, क्लासों में छात्र-छात्राएं पहुंचने शुरु हो गए तभी सात बजे तीन गाडियां यूनिवर्सिटी में दाखिल हुई और उसमें से 15 अफसर निकले और सीधे कार्यालय पहुंचे और दस्तावेजों की छानबीन शुरु कर दी। असल में रामपुर जेल में बंद सपा नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा। टीम दस्तावेज खंगाल रही है। बाहर फोर्स तैनात है। हालांकि, यूनिवर्सिटी में क्लासेज चल रही हैं।

ट्रस्ट से जुडे परिसरों पर एक साथ छापा

रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में 10 ठिकानों पर आजम खान और जौहर यूनिवर्सिटी के ट्रस्ट से जुड़े परिसरों पर एक साथ रेड चल रही है। इनमें सहारनपुर के सीए दीपक गुप्ता का ऑफिस और घर भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट यानी पीएमएलए के तहत कार्रवाई कर रही है।

पैसों का गलत इस्तेमाल

जांच एजेंसियों के मुताबिक, सरकारी ठेकों से मिले पैसों को कथित तौर पर जौहर यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े ट्रस्ट तक पहुंचाया गया। आरोप है कि इन पैसों का इस्तेमाल यूनिवर्सिटी की संपत्तियां बनाने और दूसरे कामों में किया गया। अब यह पता लगाया जा रहा कि सरकारी ठेकों का पैसा किन लोगों और कंपनियों के जरिए ट्रस्ट या यूनिवर्सिटी तक पहुंचा।

पहले ढहाने का दिया था आदेश

बता दें पिछले कुछ समय से जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर यूपी सहित अनेक राज्यों में चर्चाएं हुई हैं। 15 जुलाई को रामपुर डीएम ने यूनिवर्सिटी की 40 में से 38 इमारतों को ढहाने का आदेश दिया था। कहा था- यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बिना नक्शा पास कराए इमारतों का निर्माण कराया। हालांकि, मुरादाबाद के कमिश्नर आन्जनेय सिंह के कोर्ट ने रामपुर डीएम के आदेश पर रोक लगा दी थी। मामला फिलहाल कोर्ट में है। छापेमारी के बीच बारिश शुरू हो गई है। जिसके कारण यूनिवर्सिटी के बाहर खड़े सभी पुलिसकर्मी अंदर चले गए हैं।

यह भी पढ़ें –कंगना रनौत ने ‘पाकिस्तान’ से की कांग्रेस नेताओं की तुलना, सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, कहा- अच्छे डॉक्टर को दिखाइए…

यह भी देखें-गोनेर में सीवरेज संकट से हाहाकार! घरों में घुसा गंदा पानी, सड़क पर उतरे ग्रामीण | Jaipur News

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

Urbal Local Bodies election

राजस्थान में 9 और 11 सितंबर को शहरी निकायों के चुनाव, 14 सितंबर को रिजल्ट, आचार संहिता लागू

Supreme court order to senior citizens

सुप्रीम कोर्ट का आदेश; बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता

RJD protest in patna

पटना में राजद का प्रदर्शन, राजभवन तक निकाला मार्च, पुलिस ने वाटर कैनन चलाई

Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर पर बनी डॉक्यूमेंट्री को पाक ने बताया प्रोपेगेंडा, कहा-यह एक तरफा, हकीकत नहीं

India-Shrilanka match

भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराकर सीरीज का पहला मैच जीता

2

2