KBP Times

कंगना रनौत ने ‘पाकिस्तान’ से की कांग्रेस नेताओं की तुलना, सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, कहा- अच्छे डॉक्टर को दिखाइए…

Vande Mataram Row

Vande Mataram Row: बीजेपी सांसद व एक्टर कंगना रनौत ने कांग्रेस नेतृत्व को लेकर बड़ा बयान दिया है. कंगना ने 15 अगस्त को कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मौजूदगी में वंदे मातरम के गायन को लेकर शुरू हुए विवाद के प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेसी नेताओं की तुलना पड़ोसी देश पाकिस्तान से कर दी.

कंगना ने कहा कि वंदे मातरम् भारत की चेतना को दर्शाता है. एक कलाकार होने के नाते मैं समझ सकती हूं कि एक कविता का देश पर क्या प्रभाव पड़ता है. उससे इतनी नफरत करने का क्या मतलब है. बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि इन्होंने (कांग्रेसी नेताओं) कैमरा की भी परवाह नहीं की और कैमरा बंद कराने के लिए तड़पने लगे. मैं तो कहूंगी कि पाकिस्तान के लोग भी इतना नहीं तड़पते हैं जितना ये लोग कर रहे हैं. कांग्रेस बीजेपी विरोधी बनते-बनते देश विरोधी बन गई है.

कंगना के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की तुलना पड़ोसी देश ‘पाकिस्तान’ से करने पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि आप लोग जिनका नाम लेकर सवाल पूछते हैं, उनको भाजपा गंभीरता से नहीं लेती है. मैं उनके सवालों का क्या जवाब दूं? मैं तो बार-बार ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उनको स्वस्थ करें. मैं इस मंच से कहना चाहती हूं कि आप अच्छे डॉक्टर को दिखाइए. आप दिन-ब-दिन विक्षिप्त होते जा रही हैं. भाजपा पहले उनको संज्ञान ले और अच्छे डॉक्टर को दिखाए. बीजेपी बताएं कि क्या जनरेशन गटर है? क्या जो उन्होंने(कंगना) आरक्षण के खिलाफ बोला, उसके साथ खड़ी हैं? जो किसानों के लिए कहा क्या उसके साथ बीजेपी खड़ी है? बीजेपी भी उनको सीरियस नहीं लेती है.

यह भी पढ़ें: इस साल देश में कोई खेल रत्न नहीं, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन अवार्ड

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

Urbal Local Bodies election

राजस्थान में 9 और 11 सितंबर को शहरी निकायों के चुनाव, 14 सितंबर को रिजल्ट, आचार संहिता लागू

Supreme court order to senior citizens

सुप्रीम कोर्ट का आदेश; बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता

RJD protest in patna

पटना में राजद का प्रदर्शन, राजभवन तक निकाला मार्च, पुलिस ने वाटर कैनन चलाई

Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर पर बनी डॉक्यूमेंट्री को पाक ने बताया प्रोपेगेंडा, कहा-यह एक तरफा, हकीकत नहीं

India-Shrilanka match

भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराकर सीरीज का पहला मैच जीता

2

2