KBP Times

ईरान के शांति प्रस्ताव पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, कहा- मुझे पसंद नहीं आया…

Donald Trump

Donald Trump:अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए शांति प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में लिखा कि ईरान की तरफ से भेजा गया जवाब उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता.दूसरी ओर ईरान का कहना है कि उसका प्रस्ताव सकारात्मक और व्यावहारिक है.इस बीच होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा, परमाणु कार्यक्रम और अमेरिकी सैन्य गतिविधियों को लेकर दोनों देशों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है.इजराइल और पश्चिमी देशों की भूमिका ने भी पश्चिम एशिया के हालात को और संवेदनशील बना दिया है.

ट्रंप ने प्रस्ताव को बताया अस्वीकार्य
ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, तेहरान ने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को नया प्रस्ताव भेजा था.इसमें युद्ध खत्म करने, होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी में समुद्री सुरक्षा बनाए रखने, प्रतिबंधों में राहत और परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत की बात शामिल थी. हालांकि ट्रंप ने इसे खारिज करते हुए कहा कि ईरान अब भी खेल खेल रहा है.

अमेरिका की 14 सूत्रीय शर्तें
अमेरिका ने हाल ही में ईरान को 14 सूत्रीय प्रस्ताव दिया था। इसमें ईरान से 12 वर्षों तक यूरेनियम संवर्धन रोकने और लगभग 440 किलो 60% संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को सौंपने की मांग की गई थी. बदले में अमेरिका ने प्रतिबंधों में ढील, फ्रीज संपत्तियां जारी करने और नौसैनिक नाकेबंदी हटाने का प्रस्ताव रखा था. ईरान ने इन शर्तों पर पूर्ण सहमति से इनकार किया है.

यह भी पढ़ें: Iran US Conflict: ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, US ठिकाने और जहाज निशाने पर

F-35 जेट की इमरजेंसी लैंडिंग का दावा
ईरान ने दावा किया कि अमेरिकी वायुसेना के एक F-35A फाइटर जेट ने UAE के अल धाफरा एयर बेस पर इमरजेंसी लैंडिंग की. ईरान के मुताबिक विमान ने उड़ान के दौरान 7700 इमरजेंसी कोड प्रसारित किया था. हालांकि अमेरिका और UAE ने इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.

नेतन्याहू-ट्रंप में बातचीत, ईरान की चेतावनी
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और ट्रंप के बीच देर रात फोन पर बातचीत भी हुई. वहीं ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि फ्रांस और ब्रिटेन ने होर्मुज स्ट्रेट में युद्धपोत तैनात किए तो उसे “तुरंत और निर्णायक जवाब” दिया जाएगा.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2