KBP Times

घने अंधेरे और मलबे में 9 दिन तक फंसे दो मजदूर जिंदा निकले, और लोगों के फंसे होने की आशंका

rescue two worker

Rescue two people : नेपाल के त्रिशूली-3 ‘ए’ हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की मलबे से भरी सुरंग, अंधेरे में टॉर्च की रौशनी में जिंदगी तलाशती रेस्क्यू टीम को धीमे धीमे इंसानी पुकार की आवाज सुनाई दी। नेपाल सेना और सशस्त्र पुलिस बल की टीमें सुरंग में दाखिल हुईं और तलाशी अभियान तेज किया। सावधानी से मलबा हटाया गया और रेस्क्यू टीम को बडी कामयाबी मिली। शुक्रवार की सुबह सुरंग से दो जनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। नेपाली सेना ने इसका वीडियो जारी किया है।

दोनों मजदूर जिंदा है

बाढ़ के 9 दिन बाद त्रिशूली-3 ‘ए’ हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकाले गए। दोनों मजदूरों की पहचान संजय साह और कबीर महर्जन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बाढ़ के बाद सुरंग में 42 कर्मचारी और मजदूरों के फंसे होने की जानकारी सामने आई थी। दो लोगों के जिंदा मिलने के बाद बचाव अभियान में उम्मीद बढ़ी है।

बारह सौ से अधिक मौत

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक नेपाल बाढ़ में 5,300 से ज्यादा लोग लापता हैं। 1,282 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि राहत और बचाव दलों ने 12,038 लोगों को सुरक्षित निकाला है।

चितवन जिले में सबसे ज्यादा शव बरामद

नेपाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में शवों की बरामदगी का अभियान जारी है। चितवन जिले में सबसे ज्यादा शव मिले हैं, जबकि अब तक बरामद शवों में से 95 की पहचान की जा चुकी है। प्रशासन और बचाव दल लापता लोगों की तलाश के साथ शवों की पहचान और उनके परिजनों तक पहुंचाने की प्रक्रिया में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें – अमेरिका में ट्रंप की तस्वीर वाला एक डॉलर का सिक्का जारी, तीन घंटे में हुआ आउट ऑफ स्टॉक

यह भी देखें –जयपुर में कान्हा की 300 साल पुरानी विरासत | Govind Dev Ji, Gopinath Ji और Kanak Vrindavan का रहस्य

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2