KBP Times

“AAP भारत की राजनीतिक का कूड़ा घर…” दिल्ली मंत्री कपिल मिश्रा का सौरभ भारद्वाज के बयान पर पलटवार

Delhi Politics

Delhi News: दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के बयान पर मंत्री कपिल मिश्रा ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि AAP चार लोगों का गैंग है उन्हें राजनीतिक पार्टी कोई मानता नहीं है और उनसे ये आशा करना कि पीएम मोदी के बयान की गरिमा समझ आएगी ऐसी हम उनसे आशा भी नहीं करते हैं. भाजपा आज विश्व का सबसे राजनीतिक संगठन है क्योंकि यहां पर जो विचार है राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन में मेरे भी बॉस हैं ऐसे विचारों से ये पार्टी चलती है. AAP आज भारत की राजनीतिक का केवल एक कूड़ा घर बन गई है.

“संगठन को समझना उनके बस की बात नहीं”
मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि मेरा मानना है उनका(सौरभ भारद्वाज) बयान उनकी जो राजनीतिक अक्षमताएं हैं उसी की तरफ इशारा करता है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों की मजबूरी हो एक भ्रष्ट आदमी का चाकरी करना, केजरीवाल की गुलामी करना, उनके दरबार में रहना. उनसे हम कोई उम्मीद भी नहीं करते कि उन्हें प्रधानमंत्री के बयान का महत्व समझ में आएगा. या उनको कार्यकर्त्ता, संगठन, पद, दायित्व ऐसे किसी विषय की कोई समझ भी होगी. मेरा मानना है कि उनका (सौरभ भारद्वाज) बयान उनकी राजनीतिक अक्षमता, फेलियर की और इशारा करता है. भारतीय जनता पार्टी जैसे संगठन को समझना उनके बस की बात नहीं है.

यह भी पढ़ें: भारत और EU के बीच Free Trade Deal, यूरोपिय बाजार तक बनेगी भारत की पहुंच

“खुद आकर माफी मांगनी चाहिए”
वहीं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सौरभ भारद्वाज ने बयान दिया है वह बाबासाहब अम्बेडकर के संविधान और हमारे अनुसूचित जाति, जनजाति के भाई-बहनों का अपमान है. कल उन्होंने कुछ अनर्गल टिप्पणियां की हैं. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि अगर दलित समाज से डॉ. रामनाथ कोविंद और जनजाति समाज से द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनती हैं तो सभी दलित, जनजाति भाई-बहनों का गौरव बढ़ता है लेकिन सौरभ भारद्वाज ने जो टिप्पणी की है वह निंदनीय है. अरविंद केजरीवाल को तुरंत सौरभ भारद्वाज को पार्टी से बर्खास्त करना चाहिए और खुद आकर माफी मांगनी चाहिए.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

2

2