KBP Times

तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले पर तीस हजारी कोर्ट में सुनवाई, आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले पर तीस हजारी कोर्ट में सुनवाई

Faiz-e-Ilahi Mosque Demolition: दिल्ली में फैज़-ए-इलाही मस्जिद के पास पत्थरबाजी मामले पर DCP निधिन वलसन का बड़ा बयान सामने आया है. जुमे की नमाज के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान DCP ने कहा कि हमने पुलिस की तैनाती की है. हर शुक्रवार को पुलिस की तैनाती की जाती है. पिछले दिनों जो घटना हुई थी, उसके कारण अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है. पुरानी दिल्ली के सभी मस्जिदों में जैसे पहले जुमा होता है, वैसे ही हो रहा है. अभी हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं. सबकुछ सामान्य है. मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. 2 संदिग्ध लोगों को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया था लेकिन वो जांच में शामिल नहीं हुए, हम इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे.

8 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वहीं दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में आज तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले पर सुनवाई हुई. कोर्ट ने 8 आरोपियों की ज्यूडिशियल कस्टडी पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. उन्हें दोबारा गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था. दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश और उकसाने से जुड़ी धाराएं लगाई हैं. साथ ही कोर्ट ने 5 आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए मंगलवार, 13 जनवरी की तारीख तय की है. दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 8 आरोपियों को 21 जनवरी तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: ईडी की रेड से गरमाई सियासत, BJP के निशाने पर ममता बनर्जी, कहा- आचरण अमर्यादित, असंवैधानिक, शर्मनाक

पथराव से कई पुलिसकर्मी हुए थे घायल

बता दें कि आज जुमे की नमाज को देखते हुए फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास दिल्ली पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं. ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके. नमाज से पहले मस्जिद के मुख्य संरक्षक नजमुद्दीन चौधरी ने लोगों से अपने घरों या आसपास की मस्जिद में ही नमाज अदा करने की अपील की थी. गौरतलब है कि 6 नवंबर की आधी रात को तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण हटाने गई एमसीडी की टीम और पुलिस पर पथराव किया गया था. पथराव से कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे.

जयपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ 108 श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ | KBP Times

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2