KBP Times

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने पर कांग्रेस नेताओं का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

Parliament Budget Session

Parliament Budget Session: कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने विपक्ष द्वारा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने पर कहा कि मुद्दा अब लोकसभा, राज्यसभा का नहीं सदन की परंपरा का है और यह बहुत गंभीर मुद्दा है. आपने पहले कभी सुना है कि संसद में प्रधानमंत्री को महिला सांसदों से डर है, यह शर्मनाक नहीं है? कौनसी रिपोर्ट है इसका स्पीकर को खुलासा करना चाहिए. निश्चित तौर पर अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहिए और हम ला रहे हैं. एक तरफ आप महिला सांसदों, पूर्व प्रधानमंत्रियों का अपमान कर रहे हैं, इस तरह से क्या सदन चलता है?

“भाजपा की पार्टी लाइन अपनाई है”
कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि स्पीकर का जो रवैया है, उन्होंने भाजपा की पार्टी लाइन अपनाई है. उन्हें सभी पार्टियों को साध लेकर चलना होता है. ओम बिरला को ऐसा नहीं करना चाहिए और स्पीकर की परंपरा को बकरार रखना चाहिए.

“इसे दलगत राजनीति में नहीं घसीटना नहीं चाहिए”
LJP(RV) सांसद अरुण भारती ने ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने पर कहा कि स्पीकर का पद संवैधानिक है और इसे दलगत राजनीति में नहीं घसीटना नहीं चाहिए. नेता प्रतिपक्ष द्वारा अपनी जिद के कारण स्पीकर के पद को घसीटना दर्शाता है कि नेता प्रतिपक्ष देश, राष्ट्र हित और संविधानिक मूल्यों के खिलाफ काम कर रहे हैं. अगर कोई अविश्वास प्रस्ताव लाया जाता है तो हम उसका विरोध करेंगे.

यह भी पढ़ें:  वीर सावरकर पर RSS चीफ भागवत के बयान पर सियासत तेज, विपक्षी पार्टियों का BJP पर हमला

“इससे कोई फर्क नहीं पड़ता”
भाजपा सासंद कमलजीत सहरावत ने विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने पर कहा कि लोकसभा स्पीकर लगातार नियम के तहत विपक्ष के नेता को और बाकि सबको कह रहे हैं लेकिन वो इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं. वो कोई भी प्रस्ताव लाए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है.

“सुर्खियों में बने रहने के लिए यह कर रहे हैं”
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि जब उन्हें पता है कि कुछ होना नहीं है तो सुर्खियों में बने रहने के लिए यह कर रहे हैं. अभी तक क्या हुआ, जिस दिन से सदन चला है उस दिन से देख लीजिए, अप्रकाशित पुस्तक पर चर्चा करना, स्पीकर के नियम, संविधान के खिलाफ जाना, कारण क्या है? राहुल गांधी जब से नेता बने हैं कांग्रेस पार्टी 95 चुनाव हार चुकी है, मीडिया उन्हें गंभीरता से नहीं ले रही तो सुर्खियों में उन्हें बना रहना है. वे स्पीकर क्या बदलेंगे, बहुमत से NDA ने उन्हें स्पीकर चुना है, सदन में NDA का बहुमत है. कांग्रेस पार्टी रसातल पर जाने के लिए 2029 का इंतजार नहीं कर रही, वह 1-2 साल में खंडित हो उसका प्रयास कर रही है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2