Congress Protest : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस आज देशभर में प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला। बिहार में पटना में कांग्रेस कार्यकर्ता ईसी ऑफिस का घेराव करने निकले। उत्तराखंड में देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़े। हरियाणा में चंडीगढ़ में सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा भी प्रदर्शन में पहुंचीं। बंगाल में कोलकाता में महिला कार्यकर्ता हाथ में पोस्टर-बैनर लेकर मार्च कर रहीं। असम में गुवाहाटी में अखिल गोगोई प्रदर्शन में शामिल हुए। पटना में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
सीजेपी का आंदोलन दो अक्टूबर से
इधर, कॉकरोच जनता पार्टी सीजेपी ने शुक्रवार को कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 2 अक्टूबर से देशव्यापी आंदोलन करेंगे। फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा- आंदोलन को हर शहर में ले जाएंगे। इससे पहले सीजेपी ने गुरुवार को ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे की डेडलाइन दी थी।
सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
एसआईआर को लेकर मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में एसआईआर के फैसलों, दिशानिर्देशों और सॉफ्टवेयर बदलावों को असंवैधानिक घोषित करने और करीब 13 करोड़ वोटर्स के नाम हटाने की एसआईटी जांच की मांग है।
बॉम्बे हाईकोर्ट में एसआईआर के खिलाफ 2 याचिकाएं
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन एसआईआर के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में दो याचिकाएं दायर की गई हैं। इनमें एसआईआर की संवैधानिक वैधता, प्रक्रिया और लागू करने के तरीके पर सवाल उठाए गए हैं। याचिकाकर्ताओं का दावा है कि 2 चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बावजूद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 14 आदेश जारी किए। इन आदेशों को रद्द करने और दर्ज आपत्तियों को सार्वजनिक करने की मांग की गई है।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक पोस्टर लेकर पहुंचे। इन पर लिखा था कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें।
यूपी में मुख्य चुनाव आयुक्त के 2 कार्यक्रम स्थगित
चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में दो कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। इनमें सीईसी ज्ञानेश कुमार शामिल होने वाले थे। पहला कार्यक्रम मेरठ में 25 सितंबर को और दूसरा वाराणसी में 28 सितंबर को था। चुनाव आयोग ने कहा कि दोनों कार्यक्रम 21 सितंबर को ही स्थगित किए गए थे और इसका मौजूदा विवाद से कोई संबंध नहीं है।
यह भी पढ़ें –नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार को मिली जमानत, अब प्रचार कर सकेंगे
यह भी देखें –#Jaipur: वनभूमि पर RIICO का कब्जा? खसरा 7/2 पर NGT के आदेश के बाद उठे बड़े सवाल | KBP Times



