Supreme Court On UGC New Guidelines: सुप्रीम कोर्ट द्वारा UGC इक्विटी रेगुलेशन 2026 पर रोक लगाए जाने पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिद्धांत को भूल गई है। सरकार का काम है कि यदि कहीं अशांति हो तो वहां शांति पैदा करे लेकिन ये लोग वर्ग, जाति और धर्म के नाम पर देश में आग लगा रहे हैं ताकि लोगों का वास्तविक मुद्दों से ध्यान हट जाए. मैं सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देता हूं.
“क्योंकि यह एक संवेदनशील मुद्दा है”
कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि किसी भी छात्र के साथ जाति के आधार पर भेदभाव न हो, इस मुद्दे पर फिर से चर्चा होनी चाहिए, क्योंकि यह एक संवेदनशील मुद्दा है.
“हमें आर्थिक सर्वेक्षण देखना है”
कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने कहा कि अभी हमें आर्थिक सर्वेक्षण देखना है. हरियाणा इतने सालों से नए प्रोजेक्ट्स से वंचित रहा है। हमारी इतनी मांग है लेकिन इस सरकार को ऐसा लगता है कि इस प्रदेश को कुछ देना ही नहीं है. आज हमारे मध्यमवर्गीय लोग, किसान और गरीब लोग ऐसा महसूस कर रहे हैं कि सरकार कहां हैं?
“बीजेपी को मदद कर रहा है”
कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा UGC के नए नियम पर रोक लगाए जाने पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट को रोक लगाने की ज़रूरत नहीं थी. जो लोग इसका विरोध कर रहे थे उसके लिए कड़ा रुख अपनाना चाहिए था. सुप्रीम कोर्ट एक तरह से बीजेपी को मदद कर रहा है, ऐसा इसका अर्थ होगा. बीजेपी सर्कुलर पीछे लेने के मूड में होगी लेकिन सुप्रीम कोर्ट क आधार देकर करेगी ऐसा मुझे शक है.
उन्होंने कहा कि जिन लोगों का हक देना है, उन्हें हक मिलना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट का जो निर्णय है, वह बिल्कुल गलत निर्णय है। दबाव में यह निर्णय आया है.



