KBP Times

“आर्थिक भूकंप’ आने वाला है…” केरल में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने PM मोदी को घेरा

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: केरल में आज(30 मार्च) एक सभा को संबोधित करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ एक समझौता किया, जिसके तहत उन्होंने हमारे किसानों के अधिकार सौंप दिए. आधुनिक भारत के इतिहास में वह पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने कृषि क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय बाज़ार के लिए खोल दिया है. वह भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने हमारी ऊर्जा सुरक्षा को दांव पर लगा दिया है. आज भारत अपनी मर्ज़ी से किसी से भी पेट्रोल या डीज़ल नहीं खरीद सकता.

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आगे लिखा कि ज़रा सोचिए, मध्य-पूर्व में जो कुछ हो रहा है, उसकी वजह से एक ‘आर्थिक भूकंप’ आने वाला है, लेकिन भारत जो कि 1.4 अरब लोगों का देश है अपनी मर्ज़ी से किसी से भी तेल नहीं खरीद सकता. अगर भारत तेल खरीदना चाहता है, तो वह ऐसा केवल अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की अनुमति मिलने के बाद ही कर सकता है. इससे ज़्यादा शर्मनाक और कुछ नहीं हो सकता. युद्ध के कारण पैदा हुई अस्थिरता आने वाले महीनों में इस बात को साबित कर देगी.

“PM केरल में UDF की सरकार नहीं चाहते”
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि नरेंद्र मोदी केरल में UDF की सरकार नहीं चाहते. उन्हें पता है कि भ्रष्टाचार की वजह से वे LDF सरकार को अपने नियंत्रण में रख सकते हैं और LDF दिल्ली में उन्हें कभी चुनौती नहीं दे सकती. इसलिए वे यह समझते हैं कि दिल्ली में और पूरे देश में उन्हें केवल कांग्रेस ही हरा सकती है और यही वजह है कि वे केरल में LDF को मज़बूत करना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: BJP सांसद ने राज्यसभा में उठाया OBC आरक्षण का मुद्दा, विपक्ष का हंगामा, वॉकआउट, कहा- देश में आग लगाना चाहते हैं…

“हमें LDF और लेफ्ट पार्टियों को हराना है”
वहीं केरल में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 पर कहा कि सभी चुनाव ज़रूरी होते हैं लेकिन मुझे लगता है कि यह चुनाव केरल के लोगों के लिए ज़रूरी है. 10 सालों से उनके पास एक ऐसी सरकार रही है जिसने मौके दिए जाने के बावजूद हर बार उन्हें निराश किया है. LDF सरकार पर भ्रष्टाचार, स्कैम, घोटालों की बहुत सारी शिकायतें और आरोप हैं. लोगों ने अब तय कर लिया है कि उन्हें बदलाव चाहिए. केरल में भाजपा कहीं नहीं है. दशकों से UDF और LDF के बीच मुकाबला रहा है इसलिए हमें यहां LDF और लेफ्ट पार्टियों को हराना है. लोग UDF के पक्ष में निर्णायक तरीके से वोट करेंगे.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2