Middle East war: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने कहा कि हम पश्चिम एशिया में हो रहे जंग पर बहस की मांग कर रहे हैं. पूरा देश संकट में है. गैस सिलेंडर की मांग बढ़ गई है. संकट और आ रहा है. युद्ध पर राजनीति करना ठीक नहीं रहता, इस मामले पर पूरा देश एक है लेकिन देश के लिए जो समस्या हो रही है उसका समाधान चाहते हैं इसलिए हम बहस की मांग कर रहे हैं. चर्चा होगी तो हम सुझाव देंगे.
“देश भुगत रहा है. और ये और भुगतेगा”
वहीं ईरान-इजरायल युद्ध में पाकिस्तान के मध्यस्थता करने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद (Imran Masood)ने कहा कि अगर वो भूमिका निभाता है तो ये हमारी विफलता होगी. ये काम तो भारत का था। भारत इस भूमिका के अंदर रह सकता था और भारत इस भूमिका में रहता, अगर हमारे प्रधानमंत्री जी ने नेतनयाहू जी का मेडल ना पहनकर आए होते. हम लोग एक तरफ खड़े हो गए. ये काम हमारा नहीं था. हम गुटनिरपेक्ष थे. आपने अपना आपको एक साइड में खड़ा कर लिया. तो उसके नतीजे भुगत रहा है. आपने ईरान के सुप्रीम लीडर के मारे जाने पर एक शब्द नहीं बोला. तो ये सारे नतीजे उसी के हैं जो भुगत रहा है, देश भुगत रहा है. और ये और भुगतेगा.
यह भी पढ़ें: “क्या प्रधानमंत्री बन जाएंगे दिल्ली आकर…?” नीतीश कुमार के MLC पद से इस्तीफे पर विपक्ष ने घेरा, NDA नेताओं ने क्या कहा?
“हमारे सारे जहाज निकलते हैं अगर आपने सही फैसला लिया होता”
इसके अलावा भारत के जहाज होर्मुज से सुरक्षित निकलने पर भी कांग्रेस सांसद इमरान मसूद (Imran Masood) ने बीजेपी की केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि इसमें आपका कौन सा रोल है? ईरान कह रहा है कि मुझे भारत के साथ लगाव है. मैं भारतीयों के लिए, सरकार की वजह से नहीं, भारतीयों के लिए वो रास्ता दे रहा है. इसमें आपका कौन सा बड़ा काम है? हमारे तो सारे जहाज निकलते हैं. ये 10-20% ना निकलते हैं, हमारे सारे जहाज निकलते हैं अगर आपने सही फैसला लिया होता.



