KBP Times

SIR में वोटर्स के नाम हटाए जाने के खिलाफ CM ममता का प्रदर्शन, कहा- उन्हें चैलेंज करती हूं…

Mamata Banerjee

Mamata Banerjee Protest On SIR: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वोटर लिस्ट से कथित तौर पर नाम हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन का नेतृत्व करने के लिए कोलकाता में प्रदर्शन स्थल पर पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वे बंगाल और बिहार को बांटने की बात कर रहे हैं. मैं उन्हें चैलेंज करती हूं कि वे बंगाल को छूने की कोशिश करें. उनका काम बंगाल को बांटना है और वे एक और ‘बंग-भंग’ चाहते हैं. पहले, झारखंड बनाने के लिए बिहार को बांटा गया था और अब वे फिर से बिहार को बांटने की कोशिश कर रहे हैं.

“बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं”
CM ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा हमने बजट में दो स्कीम की घोषणा की थी. एक है बांग्लार युवा साथी और दूसरी है भूमिहीन खेत मजदूर. दोनों स्कीम अप्रैल से शुरू होनी थीं लेकिन हमने उन्हें आज से शुरू करने का फैसला किया है. वे बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि हमारा राज्य कई स्कीम देने में नंबर वन है. वहीं उन्होंने कहा कि गैस के दाम फिर से बढ़ा दिए गए हैं. अब आपको 21 दिन पहले गैस बुक करनी होगी, तो अगर आपके घर में गैस खत्म हो गई तो आप 21 दिन तक क्या करेंगे? आप क्या खाएंगे? क्या आप लोगों के लिए खाने की होम डिलीवरी करेंगे? केरोसिन का कोटा भी कम कर दिया गया है. आप हर दिन चीज़ों के दाम बढ़ा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: आज रात ईरान पर सबसे बड़ा हमला करने की तैयारी में अमेरिका

बीजेपी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला (Shahzad Poonawala) ने कहा कि TMC का मतलब बन चुका है टोटल माफिया कल्चर. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी संवैधानिक पद पर बैठे किसी व्यक्ति को TMC के लोग धमकी दे रहे हैं. इन्होंने BLO से लेकर चुनाव आयुक्त तक को धमकी देने का काम किया है. वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि (बंगाल में)ममता बनर्जी जा रही हैं और भाजपा आ रही है इसलिए बौखलाहट में इस प्रकार की हरकतें कर रही हैं. केवल आरोप लगाने या धरना प्रदर्शन करने से वो चुनाव जीतने वाली नहीं हैं. ममता दीदी के युग का अंत हो रहा है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2